Skip to main content

ताजा खबर

“विराट कोहली ने अभ्यास सही नहीं किया”- पूर्व पाक क्रिकेटर ने बताई VK की सबसे बड़ी कमजोरी

विराट कोहली ने अभ्यास सही नहीं किया- पूर्व पाक क्रिकेटर ने बताई VK की सबसे बड़ी कमजोरी

IND vs SL (Photo Source: Getty Images)

श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दोनों मैचों में विराट कोहली LBW आउट हुए हैं। दोनों ही मैच में विराट कोहली को शुरुआत मिली है, लेकिन वो उसको बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए हैं। इसी बीच विराट कोहली के इन दोनों मैचों में आउट होने के तरीके को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने बड़ा बयान दिया है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने दावा किया कि विराट कोहली ने प्रैक्टिस अच्छी तरह नहीं की। बासित को लगता है कि शायद यही एकमात्र कारण है कि उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी को लगातार दो बार LBW  आउट होना पड़ा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिवम दुबे और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों का स्पिनरों के खिलाफ LBW आउट होना समझ में आता है, लेकिन कोहली जैसी क्षमता वाले खिलाड़ी के लिए यह समझ से परे है।

विराट कोहली को लेकर बासित अली ने दिया बड़ा बयान

बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “विराट कोहली जैसे महान बल्लेबाज, जो दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं, दो बार LBW आउट हो चुके हैं। अगर ऐसा अय्यर या दुबे के साथ होता है तो यह समझ में आता है, लेकिन विराट कोहली तो विराट कोहली हैं। इसका मतलब है कि उन्होंने अभ्यास सही नहीं किया है।”

विराट कोहली पहले वनडे मैच में 24 रन बनाकर वानिंदु हसरंगा की गेंद पर LBW आउट हो गए थे और अगले मैच में वे जेफरी वेंडरसे की गेंद पर LBW आउट होकर पवेलियन लौटे। दूसरे मैच में वे महज 14 रन ही बना सके। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को लगता है कि विराट कोहली ही नहीं, बल्कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने भी वनडे सीरीज के लिए पर्याप्त अभ्यास नहीं किया है।

उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं लगा कि ये वो बैटिंग लाइनअप है, जो दुनिया पर राज करती है। मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शायद अभ्यास भी नहीं किया है। ये लोग बिना अभ्यास के आए हैं।”

यहाँ देखे:- Vinod Kambli Viral Video: जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं विनोद कांबली, वीडियो देख 

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...