Skip to main content

ताजा खबर

‘विराट कोहली को टेस्ट खेलते रहना चाहिए था’ गुवाहटी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के बाद बोला पूर्व क्रिकेटर

‘विराट कोहली को टेस्ट खेलते रहना चाहिए था’ गुवाहटी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के बाद बोला पूर्व क्रिकेटर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कमजोर प्रदर्शन के बाद पूर्व आरसीबी विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट जारी रखना चाहिए था और वनडे से संन्यास लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया आज जिस ऊर्जा और विश्वास की कमी महसूस कर रही है, वह कोहली के दौर में कभी नहीं होती थी।

गोस्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा,

उनके बयान की वजह टीम इंडिया का मौजूदा प्रदर्शन है। टीम भारत अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मुश्किल में है। गुवाहाटी में खेले जा रहे मैच में भारत पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर आउट हो गया, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 26 रन बना लिए थे और उनकी कुल बढ़त 314 रन की हो चुकी है।

भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत अच्छी नहीं की। केवल यशस्वी जायसवाल (58) और वॉशिंगटन सुंदर (48) ही कुछ संघर्ष कर सके। टीम के कई अहम बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए जिनमें केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, जडेजा, ध्रुव जुरेल और नितीश रेड्डी शामिल हैं।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मार्को जानसन भारतीय बल्लेबाजों पर हावी रहे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके, जबकि साइमन हार्मर ने 3 विकेट लिए। अगर भारत यह टेस्ट मैच भी हारता है, तो वह लगातार दूसरा होम टेस्ट सीरीज हार सकता है। पिछले साल भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज हार का सामना करना पड़ा था।

विराट कोहली के टेस्ट टीम से दूर होने के बाद से टीम लगातार उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। ऐसे में गोस्वामी का बयान फिर से यह सवाल खड़ा करता है कि क्या कोहली को टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए था।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...