Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली को अपनी फालतू हरकतों पर लगाम लगाना होगा: इयान चैपल

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

क्या विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएंगे या नहीं? खैर, यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब केवल वह या बीसीसीआई की चयन समिति ही दे सकती है।

36 वर्षीय कोहली इस साल के अंत में संभवतः यूके के अपने अंतिम दौरे पर जा सकते हैं, लेकिन फॉर्म के हिसाब से क्या उन्हें टीम में जगह मिल सकती है? बिल्कुल नहीं।  साल 2024 में 10 टेस्ट मैचों में 24 की औसत से केवल 417 रन बनाने के बाद, कोहली का टेस्ट में भविष्य खतरे में है।

कोहली को हरकतें बंद करनी होगी 

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने विराट से मैदान पर अपनी बेतूकी हरकतों को छोड़ने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि, कोहली ने एमसीजी टेस्ट में सैम कोंटास के जाकर कंधा टकराया था और काफी आलोचना झेली थी। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया उनके खिलाफ हो गया था – और बाद में कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को सैंडपेपर-गेट रिमाइंडर देकर चिढ़ाया था।

हालांकि, चैपल को भरोसा है कि कोहली इंग्लैंड दौरे पर खेलेंगे, उन्होंने बताया कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली संन्यास ले लेते हैं तो टेस्ट टीम में खालीपन रहेगा। उन्होंने कहा-

“यूके (इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच) में विराट कोहली का अनुभव अमूल्य होगा, और दो (रोहित-कोहली) सीनियर खिलाड़ियों में से उनके फिर से खेलने की संभावना सबसे अधिक है। हालांकि, युवा खिलाड़ियों को मूल्यवान सलाह देने के अलावा उनकी निरंतरता में भी सुधार की आवश्यकता है। उन्हें एमसीजी टेस्ट में कोंटास को कंधा देने जैसी मूर्खतापूर्ण हरकतों को भी रोकना होगा। अगर कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला करते हैं, तो उनके और रोहित दोनों के चले जाने से कठिन दौरे के लिए लाइन-अप में बहुत बड़ा अंतर पैदा हो जाएगा।”

रोहित शर्मा के बाद कौन होगा भारत का अगला ओपनर? 

इयान ने इसपर जवाब दिया, “जल्द ही 38 वर्षीय रोहित को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, लेकिन उनका खेलना संदिग्ध है। हालाँकि भारत स्टार खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के पक्ष में नहीं है, लेकिन हाल ही में रोहित तकनीकी रूप से संघर्ष कर रहे हैं और उनकी अनुपस्थिति ओपनिंग पोजिशन और कप्तानी को लेकर अनिश्चितता पैदा करेगी। केएल राहुल एक अच्छा ओपनिंग विकल्प हैं, लेकिन जब भी जसप्रीत बुमराह उपलब्ध नहीं होते हैं, तो कप्तानी एक बड़ा सिरदर्द बन जाती है।”

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...