Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली के T20 World Cup में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए खास रिकाॅर्ड्स पर डालिए एक नजर

विराट कोहली के T20 World Cup में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए खास रिकाॅर्ड्स पर डालिए एक नजर

Virat Kohli, IND vs PAK (Pic Source X)

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पिछले करीब एक दशक से, टीम इंडिया की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी साबित हुए हैं। तो वहीं कुछ ऐसी ही जिम्मेदारी कोहली वेस्टइंडीज और यूएसए में जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए निभाते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि कोहली भारतीय टीम के लिए 100 से ज्यादा टी20 मैच खेल चुके हैं, और 4 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। इसके अलावा वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 28 मैचों में कुल 1142 रन बनाए हैं।

इसके अलावा कोहली साल 2014 और 2022 वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। तो वहीं अब विराट कोहली जारी टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन में नजर आएंगे। आइए जानते हैं कोहली के पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए कुछ खास रिकाॅर्ड्स के बारे में:

Virat Kohli के ओवरऑल स्टैट Pakistan के खिलाफ T20 World Cup में

कुल मैच खेले पारियां रन बनाए स्ट्राइक रेट- 100/50 बेस्ट स्कोर
5 5 308 132.75 0/4 82*

Virat Kohli के T20 World Cup में Pakistan के खिलाफ रिकाॅर्ड्स

1. विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 308 रन बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक टीम के खिलाफ बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

2. विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी औसत 308 का है, जो टी20 वर्ल्ड कप में किसी एक टीम के खिलाफ किसी खिलाड़ी का सबसे बेहतर औसत है।

3. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 4 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, जो किसी एक टीम के खिलाफ किसी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में है।

4. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 30 चौके लगाए हैं, जो किसी एक टीम के खिलाफ लगाए गए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा चौके हैं।

5. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड जीता है, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक टीम के खिलाफ जीते गए सबसे प्लेयर ऑफ द मैच अवाॅर्ड हैं।

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...