Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे ही बड़े प्लेयर हैं रविचंद्रन अश्विन: तमीम इकबाल

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे ही बड़े प्लेयर हैं रविचंद्रन अश्विन: तमीम इकबाल

Jasprit Bumrah & R Ashwin (Photo Source: X)

रविचंद्रन अश्विन अपने तरीके से भारतीय क्रिकेट में अपनी विरासत बना रहे हैं। 500 से ज्यादा विकेट अपने नाम करने वाले अश्विन टेस्ट में देश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। अपने नाम 6 टेस्ट शतकों के साथ, इस अनुभवी क्रिकेटर ने एक सच्चे ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिस पर टीम हर मुश्किल परिस्थिति में भरोसा कर सकती है।

हालाँकि, इंडिया जैसे देश जहां बल्लेबाजों को ज्यादा महत्व मिलती है, ऐसे में अश्विन के लिए ऐसे देश में पहचान हासिल करना मुश्किल रहा है। लेकिन, बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर तमीम इकबाल को लगता है कि भारत में आर अश्विन की अहमियत विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे महान बल्लेबाजों जितनी ही है।

अश्विन को चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था । उन्होंने टीम इंडिया की पहली पारी में 113 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उसके बाद अश्विन ने दूसरी पारी में छह विकेट हासिल किए, जिससे भारत को चेन्नई टेस्ट के चौथे दिन बांग्लादेश पर 280 रनों से जीत हासिल करने में मदद मिली।

तमीम इकबाल ने अश्विन ने फैन बेस पर कही ये बात 

जियो सिनेमा पर बात करते हुए तमीम ने कहा कि अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान एक सही बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी कर रहे थे। तमीम ने कहा-

“उन्होंने जो किया वह शानदार था, वह एक अच्छे बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी कर रहे थे। मैं एक अलग देश से आया हूं। मैं हमेशा विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में सुनता हूं, लेकिन मेरी नजर में रविचंद्रन अश्विन भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि हम केवल तभी बात करते हैं जब वे अच्छा करते हैं, जब वे शतक बनाते हैं, पांच-छह विकेट लेते हैं। लेकिन इस भारतीय टीम में उनका योगदान बहुत बड़ा है। वह रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे ही बड़े प्लेयर हैं।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...