
Virat Kohli, Babar Azam and Mohammad Amir (Image Credit- Twitter X)
हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने कहा है कि विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना उन्हें हंसी दिलाती है। बता दें कि विराट कोहली के कुछ रिकाॅर्ड तोड़ने की वजह से अक्सर, क्रिकेट गलियारों में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की दिग्गज बल्लेबाज से तुलना होती रहती है।
तो वहीं पिछले कुछ समय से इस तुलना की वजह से ना सिर्फ बाबर के खेल में गिरावट आई है, बल्कि उन्हें पाकिस्तान की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा है। तो वहीं अब आमिर ने बाबर और दुनिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ विराट कोहली की तुलना पर अपने विचार साझा किए हैं। आमिर का कहना है कि क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट में अपनी मैच विनिंग क्षमता की वजह से कोहली एक अलग खिलाड़ी हैं।
मोहम्मद आमिर ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में ही Cricket Predicta Show पर बात करते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा- विराट कोहली इस पीढ़ी के सबसे महान खिलाड़ी हैं। मुझे हंसी आती है जब उनके और बाबर आजम, स्टीव स्मिथ या जो रूट के बीच तुलना की जाती है।
विराट कोहली की तुलना हम किसी से नहीं कर सकते, क्योंकि उन्होंने भारत को इतने सारे मैच जिताए हैं, जो किसी एक खिलाड़ी के लिए नामुमकिन सा लगता है। और यह सिर्फ एक फॉर्मेट में नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट में, विराट इस पीढ़ी के सबसे महान बल्लेबाज हैं।
आमिर ने आगे कहा- कोहली की कार्यशैली उन्हें सभी खिलाड़ियों से अलग करती है। 2014 में इंग्लैंड में अपने बुरे दौर के बाद जिस तरह से उन्होंने वापसी की और फिर अगले 10 साल तक लगातार शानदार प्रदर्शन किया, वह कोई साधारण उपलब्धि नहीं थी।
2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में उनका विकेट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था, जिससे हमें फाइनल जीतने में मदद मिली। अगर विराट आउट नहीं होते तो हम फाइनल हार जाते, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि रनों का पीछा करते हुए विराट का रिकॉर्ड कितना शानदार है।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

