Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना मुझे बहुत हंसाती है: मोहम्मद आमिर

विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना मुझे बहुत हंसाती है: मोहम्मद आमिर

Virat Kohli, Babar Azam and Mohammad Amir (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने कहा है कि विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना उन्हें हंसी दिलाती है। बता दें कि विराट कोहली के कुछ रिकाॅर्ड तोड़ने की वजह से अक्सर, क्रिकेट गलियारों में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की दिग्गज बल्लेबाज से तुलना होती रहती है।

तो वहीं पिछले कुछ समय से इस तुलना की वजह से ना सिर्फ बाबर के खेल में गिरावट आई है, बल्कि उन्हें पाकिस्तान की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा है। तो वहीं अब आमिर ने बाबर और दुनिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ विराट कोहली की तुलना पर अपने विचार साझा किए हैं। आमिर का कहना है कि क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट में अपनी मैच विनिंग क्षमता की वजह से कोहली एक अलग खिलाड़ी हैं।

मोहम्मद आमिर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही Cricket Predicta Show पर बात करते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा- विराट कोहली इस पीढ़ी के सबसे महान खिलाड़ी हैं। मुझे हंसी आती है जब उनके और बाबर आजम, स्टीव स्मिथ या जो रूट के बीच तुलना की जाती है।

विराट कोहली की तुलना हम किसी से नहीं कर सकते, क्योंकि उन्होंने भारत को इतने सारे मैच जिताए हैं, जो किसी एक खिलाड़ी के लिए नामुमकिन सा लगता है। और यह सिर्फ एक फॉर्मेट में नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट में, विराट इस पीढ़ी के सबसे महान बल्लेबाज हैं।

आमिर ने आगे कहा- कोहली की कार्यशैली उन्हें सभी खिलाड़ियों से अलग करती है। 2014 में इंग्लैंड में अपने बुरे दौर के बाद जिस तरह से उन्होंने वापसी की और फिर अगले 10 साल तक लगातार शानदार प्रदर्शन किया, वह कोई साधारण उपलब्धि नहीं थी।

2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में उनका विकेट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था, जिससे हमें फाइनल जीतने में मदद मिली। अगर विराट आउट नहीं होते तो हम फाइनल हार जाते, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि रनों का पीछा करते हुए विराट का रिकॉर्ड कितना शानदार है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...