Skip to main content

ताजा खबर

“विराट के पास धोनी जैसा हीरो बनने का मौका है”- फाइनल से पहले पूर्व दिग्गज ने कोहली को भेजा खास संदेश

विराट के पास धोनी जैसा हीरो बनने का मौका है- फाइनल से पहले पूर्व दिग्गज ने कोहली को भेजा खास संदेश
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल के सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। टीम इंडिया खिताबी जंग में शनिवार, 29 जून को केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी। इस मुकाबले से पहले पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली को खास सलाह दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी कर स्टार बल्लेबाज को फाइनल में धोनी की तरह हीरो बनने की प्रेरणा दी। 

बता दें कि, मौजूदा टूर्नामेंट में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे। यह दूसरा मौका था जब कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। इससे पहले अमेरिका के खिलाफ मैच में सौरभ नेत्रवलकर ने उन्हें शून्य पर आउट किया था। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कोहली ने सात मैचों में अब तक सिर्फ 75 रन बनाए हैं।

विराट कोहली के लिए मोहम्मद कैफ ने भेजा खास संदेश

कैफ ने कोहली को सलाह देते हुए धोनी की 2011 के फाइनल की पारी याद दिलाई। उन्होंने कहा, “कोहली को यह याद रखने की जरुरत है कि साल 2011 में एमएस धोनी का विश्व कप भी अच्छा नहीं रहा था, लेकिन उन्होंने फाइनल मुकाबले से फॉर्म हासिल की। एक छोटा सुझाव यह है कि कोहली स्लॉगिंग न करें। वह स्लॉगिंग लीग के खिलाड़ी नहीं है। वह गेंद को मेरिट पर खेल सकते हैं और किसी भी आक्रमण के खिलाफ हावी रह सकते हैं।”

पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा, “साल 2011 के विश्व कप में धोनी भी आउट-ऑफ-फॉर्म थे और उनसे भी रन नहीं बन रहे थे, लेकिन उन्होंने फाइनल में 90 के आस-पास पारी खेली। धोनी ने लांग-ऑन पर छक्का लगाया था। कुलाशेखरा के खिलाफ जो धोनी ने छ्क्का जड़ा था, वह सभी के जहन में बैठा हुआ है। पूरे हिंदुस्तान के फैंस  की यादों में वह छक्का बसा हुआ है।”

इसके अलावा, कैफ ने कहा कि कोहली को यह भूल जाना चाहिए कि वह टूर्नामेंट में खराब फॉर्म में हैं, और उन्हें वनडे वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पारी से प्रेरणा लेनी चाहिए, जहां उन्होंने अपना 49वां वनडे शतक बनाया था। 

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...