Skip to main content

ताजा खबर

विकेट के पीछे चतुर बन रहे थे ऋषभ पंत, New Zealand का खिलाड़ी समझ गया उनकी हिंदी

(PIC SOURCE-X)

पुणे टेस्ट मैच के पहले दिन से ऋषभ पंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें New Zealand के खिलाड़ी के आगे पंत काफी चतुर बनकर हिंदी में बात कर रहे थे। लेकिन पंत को ये चतुराई दिखानी काफी भारी पड़ गई, जिसके बाद उनका बीच मैच में पोपट हो गया है और उसी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

कैसा रहा पहले दिन का खेल?

सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन New Zealand टीम बल्लेबाजी करने उतरी थी, लेकिन पहले दिन ही कीवी बल्लेबाज भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों को शिकार हो गए। जिसके बाद पूरी न्यूजीलैंड टीम  पहली पारी में 259 रनों पर ऑलआउट हो गई, इस दौरान अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किए, तो सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए, इस दौरान एक विकेट कप्तान रोहित का गिरा था और वो शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे।

ऋषभ पंत की हिंदी समझ गया New Zealand का खिलाड़ी

*पुणे टेस्ट के दौरान ऋषभ सुंदर को हिंदी में गेंद आगे-अंदर डालने के लिए बोल रहे थे।
*इस दौरान Ajaz Patel ने अगली ही गेंद पर सुंदर के खिलाफ लगा दिया शानदार चौका।
*जिसके बाद विकेटकीपर पंत पीछे से बोले- यार मेरे को क्या पता इसको हिंदी आती है।
*वैसे पंत पटेल के आगे हिंदी में कुछ और बोल रहे थे, तो इंग्लिश में कुछ और बोल रहे थे।

New Zealand के खिलाफ ये गलती हो गई पंत से

In today’s episode of 𝘒𝘦𝘦𝘱𝘪𝘯𝘨 𝘸𝘪𝘵𝘩 𝘙𝘪𝘴𝘩𝘢𝘣𝘩 𝘗𝘢𝘯𝘵! 👀😂#INDvNZ #IDFCFirstBankTestTrophy #JioCinemaSports #TeamIndia pic.twitter.com/LoUC31wADr

— JioCinema (@JioCinema) October 24, 2024

एक नजर डालते हैं पहले दिन के स्कोर कार्ड पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

ऋषभ पंत के कमबैक से काफी खुश हैं फैन्स

जी हां, ऋषभ पंत ने जिस तरह से खतरनाक सड़क हादसे का शिकार होने के बाद वाइट बॉल क्रिकेट के अलावा रेड बॉल क्रिकेट में कमबैक किया है, उसे देख टीम इंडिया के फैन्स काफी ज्यादा खुश है। जहां पंत ने डेढ़ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी के साथ शतक ठोक दिया था, वहीं कीवी टीम के खिलाफ भी पहले टेस्ट मैच में दमदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 99 रनों की पारी खेली थी।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...