Skip to main content

ताजा खबर

वाशिंगटन सुंदर का दिलचस्प खुलासा, बताया जोनाथन कैंपबेल के विकेट से पहले रियान पराग ने क्या कहा था?

ZIM vs IND (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना दबदबा बनाए रखा है और उसने बुधवार को हरारे में खेले गए तीसरे T20I मुकाबले में जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया। इस जीत के साथ शुभमन गिल एंड कंपनी ने 2-1 की बढ़त बना ली है। मैच में शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की प्रदर्शन किया, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने किफायती गेंदबाजी की।

इस मैच में यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और संजू सैमसन की वापसी हुई। इन तीनों खिलाड़ियों ने साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल और रियान पराग की जगह ली।

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तेज तर्रार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पावरप्ले में खूब रन बटोरे। आउट होने से पहले गिल ने 49 गेंदों में 66 रन बनाए। वहीं जायसवाल ने 36 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेली।

इसकी बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके शीर्ष के तीन बल्लेबाज सिर्फ 19 रन पर पवेलियन लौट गए थे। और फिर वाशिंगटन सुंदर ने शिकंजा कसा।

सुंदर की गेंदबाजी ने जिम्बाब्वे के प्रमुख खिलाड़ियों पर दबाव बनाया और विकेट खोकर चलते बने। डायोन मायर्स (65*) और मैंडेंडे (37) के बीच अच्छी साझेदारी के बावजूद जिम्बाब्वे की टीम 159/6 रन ही बना सकी। सुंदर ने चार ओवरों में 15 रन देकर 3 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

वाशिंगटन सुंदर ने किया दिलचस्प खुलासा

वहीं मैच के बाद वाशिंगटन सुंदर ने जॉनाथन कैंपबेल के आउट होने के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया। दुबे ने मैच के बाद इंटरव्यू में कहा, “गेंद से ठीक पहले, रियान पराग ने मुझसे कहा कि अगर वह कैच पकड़ सके तो यह बहुत अच्छा होगा, क्योंकि वह एक विकल्प के रूप में आए थे। मेरे लिए उस तरह से प्रदर्शन करना बहुत अच्छा था।”

 

আরো ताजा खबर

श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बस करना होगा ये काम, रहाणे ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गाले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। लेकिन, इस मुकाबले...

SL vs IND: साई सुदर्शन को भारतीय टेस्ट टीम में कौन करेगा रिप्लेस? शेख रशीद और सरफराज खान का नाम सबसे आगे

SL vs IND: Shaik Rasheed and Sarfaraz Khan Emerge as Top Candidates to Replace Injured Sai Sudharsan in India Test Squad (image via X) 15 अगस्त से गॉल में श्रीलंका...

8 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

1. श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बस करना होगा ये काम, रहाणे ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से...

SL vs IND 2026: बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी चोट के कारण टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें

SL vs IND 2026: Injury Woes Mount for India as Top-Order Batter Sai Sudharsan Sidelined After Bumrah (image via getty) श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम...