Skip to main content

ताजा खबर

‘वापसी करना आसान नहीं’ भारतीय क्रिकेट टीम में कमबैक को लेकर तेज गेंदबाज नवदीप सैनी

Navdeep Saini (Image Credit- Twitter X)
Navdeep Saini (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी भारतीय गेंदबाज नवदीप सैनी ने टीम इंडिया में अपनी वापसी की इच्छा जताई है। बता दें कि लंबे समय से इंजरी से जूझ रहे सैनी आखिरी बार भारत के लिए साल 2021 के श्रीलंका दौरे में खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन, इसके बाद अभी तक वह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं।

इस बीच, क्रिकट्रैकर के साथ एक इंटरव्यू में सैनी ने अपने संघर्षों, आकांक्षाओं और फिर से भारतीय टीम की जर्सी पहनने की अपनी इच्छा के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान सैनी ने कहा तेज गेंदबाज के तौर पर टीम इंडिया में वापसी आसान नहीं है।

नवदीप सैनी ने रखा अपना पक्ष

बता दें कि एक समय 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर, भारत की नेक्सट बिंग थिंग कहे जाने वाले सैनी ने 2017-18 रणजी सीजन में 34 विकेट हासिल किए थे, और दिल्ली को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा जब भारत ने पहली पारी ऑस्ट्रेलिया में साल 2021 में बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, तो उस भारतीय टीम का नवदीप सैनी भी हिस्सा थे। इस सीरीज के दौरान गाबा में भारत ने अपने टेस्ट इतिहास की पहली जीत हासिल की थी।

क्रिकट्रैकर के साथ खास बातचीत में जब नवदीप सैनी से पूछा गया बुमराह, शमी, प्रसिद्ध व अर्शदीप आदि की मौजूदगी में टीम इंडिया में वापसी करना कितना मुश्किल है, तो उन्होंने कहा-

“ऐसा नहीं है कि यह आसान है। भारत में खेलना बहुत बड़ी बात है। ऐसे हालात में, आपको पहले से थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। क्योंकि आपको वापसी करनी होती है। अगर आपमें काबिलियत है, तो आप वापसी कर सकते हैं। अगर आपने कड़ी मेहनत की है, तो आप वापसी कर सकते हैं। आपको थोड़ी और मेहनत करनी होगी, लेकिन यह नामुमकिन नहीं है। सब कुछ मुमकिन है। बस यह थोड़ा कठिन है।”

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: एडेन मार्करम ने की रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

T20 World Cup 2026: Aiden Markram (image via getty) साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्करम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों पर जबरदस्त...

T20 WC 2026, IND vs PAK: महामुकाबले से पहले जाने हेड टू हेड रिकार्ड्स, टी20 फॉर्मेट में रहा है भारत का दबदबा

T20 WC 2026, IND vs PAK (image via getty) भारत रविवार को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-स्टेज मैच में अपने चिर-विरोधी पाकिस्तान से भिड़ेगा। दोनों टीमों के बीच...

15 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: आज (15 फरवरी) भारत वर्ल्ड कप के 27वें मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 15 फरवरी को कोलंबो के आर....

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...