Skip to main content

ताजा खबर

वानखेड़े स्टेडियम को पूरे होने वाले हैं 50 साल, MCA ने किया ग्रैंड सेलिब्रेशन का ऐलान

वानखेड़े स्टेडियम को पूरे होने वाले हैं 50 साल, MCA ने किया ग्रैंड सेलिब्रेशन का ऐलान

Wankhede Stadium (Photo Source: X)

मुंबई के आईकॉनिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम को अगले महीने 50 साल होने वाले हैं। इस स्टेडियम से खिलाड़ी और फैंस की बहुत सारी खास यादें जुड़ी हुई है। भारत ने 2011 में वानखेड़े में श्रीलंका को हराकर 28 साल का लंबा इंतजार खत्म कर वर्ल्ड कप जीता था। दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 2013 में इसी मैदान में अपने करियर का आखिरी मैच खेला था। वहीं, फिर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान इसी मैदान पर विराट कोहली ने 50वां वनडे शतक तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था।

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने घोषणा की कि वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूरे होने का सेलिब्रेशन 12 जनवरी 2025 को शुरू होगा, और 19 जनवरी 2025 को ऐतिहासिक स्टेडियम में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ इसका समापन होगा।

यह भी पढ़े:- रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बयान बिल्कुल विपरीत, फैंस की बढ़ी उलझन 

ग्रैंड सेलिब्रेशन में ये हस्तियां होंगी शामिल

19 जनवरी को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले ग्रैंड सेलिब्रेशन में मुंबई के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे, जिसमें सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर शामिल हैं। साथ ही इस इवेंट में प्रसिद्ध कलाकार अवधूत गुप्ते और अजय-अतुल परफॉर्म करने वाले हैं, और एक लेजर शो भी होगा।

MCA 19 जनवरी को महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और पूर्व एमसीए अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र सरकार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार को भी सम्मानित करेगा।

MCA के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने बात करते हुए बताया,

“वानखेड़े स्टेडियम एक नेशनल प्राइड है और इसकी 50वीं सालगिरह हमारे लिए एक ऐतिहासिक पल है। यह स्टेडियम खिलाड़ियों और फैंस के लिए अनगिनत अविस्मरणीय क्षणों का बैकग्राउंड रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले उत्सव और एक मेगा इवनिंग इवेंट के माध्यम से, हमारा लक्ष्य इसके समृद्ध क्रिकेट इतिहास और शानदार यात्रा का सम्मान करना है। एमसीए में, हम क्रिकेट की विरासत का जश्न मनाने में बहुत गर्व महसूस करते हैं और इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए पूरे क्रिकेट समुदाय को एक साथ लाने के लिए तत्पर हैं।”

12 जनवरी को स्पेशल मैच का भी किया जाएगा आयोजन

MCA 12 जनवरी को MCA Officials और, Consul Generals, bureaucrats के बीच एक मैच का आयोजन करेगा। वे फिर 15 जनवरी को एमसीए के क्लबों और मैदानों के ग्राउंड्समैन के लिए एक विशेष लंच का आयोजन भी करेंगे, जिसमें मुंबई क्रिकेट के अनसंग हीरोज के योगदान और कमिटमेंट का जश्न मनाया जाएगा।

19 जनवरी, 2025 को होने वाले ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए टिकटों की बिक्री Zomato औऱ Insider.in पर आज (19 दिसंबर) शाम 4 बजे (IST) से शुरू हो जाएगी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...