Skip to main content

ताजा खबर

‘वह हमारी लिस्ट में नंबर-1 पर थे’, वेंकी मैसूर ने श्रेयस अय्यर के रिलीज होने का बताया कारण

Venky Mysore and Shreyas Iyer

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। अय्यर 2022 में 12.25 करोड़ रुपये में केकेआर के साथ जुड़े थे और कप्तान बनाए गए थे। उनकी कप्तानी में ही कोलकाता ने 2024 में अपना तीसरा आईपीएल ट्रॉफी जीता। इसके बाद अय्यर और फ्रेंचाइजी के बीच कई दौर की बैठक हुई, लेकिन बात बन नहीं पाई।

श्रेयस अय्यर के रिलीज होने के बाद केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि वह रिटेंशन की नंबर-1 चॉइस थे, लेकिन वे किसी सौदे पर सहमत नहीं हो सके। उन्होंने ये भी कहा कि हर खिलाड़ी को ऑक्शन में जाने की पूरी आजादी है, ताकि वे अधिक रकम कमा सके।

वेंकी मैसूर ने रेवस्पोर्ट्ज को बताया, यह आपसी सहमति का मामला है। यह किसी फ्रेंचाइजी के पास एकतरफा अधिकार नहीं है। खिलाड़ियों को विभिन्न कारकों पर विचार करना पड़ता है और सहमत होना पड़ता है। कहीं न कहीं, वह समझौता विभिन्न कारकों के कारण नहीं होता है – पैसा या कोई और कारण हो। वह हमारी लिस्ट में नंबर-1 पर थे। वह कप्तान थे, इसलिए नेतृत्व के इर्द-गिर्द सब कुछ बनाना होगा।

अंत में लोगों को अपने फैसले लेने की आजादी है- वेंकी मैसूर

उन्होंने आगे ये भी कहा कि, हमने उन्हें 2022 में चुना था और दुर्भाग्य से वह 2023 में चोटिल हो गए थे। लेकिन जैसे ही वह आए, उन्हें वापस कप्तानी सौंपी गई। हमने स्पष्ट कर दिया कि जब आप वापस आएंगे, तो यह आपकी टीम होगी। वह टीम का एक अभिन्न हिस्सा थे और उन्होंने लाजवाब काम किया। मेरे उनके साथ व्यक्तिगत संबंध है, लेकिन अंत में लोगों को अपने फैसले लेने की आजादी है। वे तय करते हैं कि उनके लिए क्या अच्छा है और वे किस दिशा में जाते हैं। मार्केट वैल्यू भी इसका महत्वपूर्ण पहलू है।

आपको बता दें कि गुरुवार, 31 अक्टूबर को केकेआर ने रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा कर दी, जिसमें केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए रिंकू सिंह, सुनील नरायण, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को रिटेन किया है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...