Skip to main content

ताजा खबर

‘वह सच में इस समय बेस्ट है’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले अर्शदीप की तारीफ करते हुए आकाश चोपड़ा

Arshdeep Singh and Aakash Chopra (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले गए पहले टी20 मैच में अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया था। मुकाबले में चार ओवर में 2 विकेट हासिल करते ही, वह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। जबकि अर्शदीप सिंह का डेब्यू जुलाई 2022 में हुआ था।

दूसरी ओर, यह कीर्तिमान हासिल करने के बाद अर्शदीप की क्रिकेट जगत में काफी तारीफ देखने को मिली थी। तो वहीं, अब अर्शदीप की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा ने अर्शदीप को बेस्ट गेंदबाज बताया है।

आकाश चोपड़ा ने दिया बडा बयान

बता दें कि हाल में ही अर्शदीप सिंह को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- अर्शदीप 97 विकेट पर पहुंच चुके हैं। वह 100 टी20 विकेट्स के काफी करीब हैं। हालांकि, अर्शदीप को क्या खास बनाता है?

यह एक बड़ा सवाल है, क्योंकि उन्होंने बहुत तेजी से प्रगति की है। यदि आप भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट देखें, तो वह सबसे महंगे साबित हुए हैं। वह कुछ रन गंवाते हैं, लेकिन गेंद को स्विंग कराकर विकेट हासिल कर लेते हैं।

आकाश ने आगे कहा- पहले मैच में उसने जो किया, मुझे लगा सच में वह इस समय बेस्ट है। मैच में उसने जाल बिछाया, पहले गेंद को अंदर लाएगा और फिर गेंद को दूर ले गया और फिल साल्ट को फंसाया। फिर उन्होंने बेन डकेट को फुल गेंदबाजी की और विकेट हासिल किया। उसने मैच में जो स्विंग पैदा की और फिर बाउंसर्स गेंद का प्रयोग किया और बल्लेबाजों के लिए इसे मुश्किल बना दिया।

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जनवरी, शनिवार को चेन्नई के एमए चिंदमबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। देखना होगा कि क्या अर्शदीप भारत के लिए टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बनेंगे या नहीं?

আরো ताजा खबर

“अगर मैं मैच रेफरी होता, तो गांगुली को बैन कर देता” – 2001 ईडन गार्डन्स टॉस विवाद पर जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath Claims Sourav Ganguly Deserved a Ban for the Infamous 2001 Toss Delay (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दीप दासगुप्ता ने चुनी भारतीय टीम, रणजी में 30 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं दी जगह

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने, श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने...

“विराट कोहली ने मुझे स्पॉन्सर किया…” CWG 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी चौधरी का बड़ा खुलासा

CWG 2026 Gold Medallist Sakshi Chaudhary Reveals Virat Kohli Sponsored Her Career (image via X) भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम...

एक नहीं बल्कि इतने भारतीय खिलाड़ी है चोटिल, लिस्ट में बड़े नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

Indian Cricket Faces Mounting Injury Crisis (image via getty) हाल के कुछ हफ्तों में टीम इंडिया को चोटों की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घुटने में सूजन,...