Skip to main content

ताजा खबर

“वह भारतीय क्रिकेट का कोहिनूर हीरा है”- जसप्रीत बुमराह की तारीफ में आर अश्विन का बयान

वह भारतीय क्रिकेट का कोहिनूर हीरा है- जसप्रीत बुमराह की तारीफ में आर अश्विन का बयान
Jasprit Bumrah & R Ashwin (Photo Source: X)

वर्ल्ड के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने मौजूदा दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश पर भारत की 280 रन की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। इस मैच के बाद उन्होंने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बड़ी प्रशंसा की है। अश्विन के मुताबिक, 30 वर्षीय दाएं हाथ का तेज गेंदबाज इस समय भारतीय क्रिकेट का कोहिनूर हीरा है। 

जसप्रीत बुमराह की तारीफ में आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान

अश्विन की तरह, बुमराह ने भी बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में भारत के लिए आक्रामक प्रदर्शन किया था। यह टेस्ट  मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। चेन्नई टेस्ट मैच में शतक जड़ने के बाद 6 विकेट निकालने वाले आर अश्विन ने अपने हिंदी के यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर कहा, “जसप्रीत बुमराह एक फास्ट बॉलर है। इतनी धूम में वह 145kmph पर गेंद डालता जाता है।

वह इतनी मेहनत करता है। वह इस समय इंडियन क्रिकेट में ताज पहनाया हुआ गहना (क्राउंड ज्वेल) है। इंडियन क्रिकेट का आजकल कोहिनूर डायमंड है यार जसप्रीत बुमराह। कपिल देव के बाद कोई ऐसा फास्ट बॉलर आया है क्या? एक बंदा आया है जसप्रीत बुमराह जो आपको मैच जिता रहा है।”

अश्विन ने आगे कहा कि, “लोग कहते हैं कि वह इंजर्ड हो गया तो काहे का फिटेस्ट क्रिकेटर है…भाई एक मर्सडीज और एक लॉरी (ट्रक) में फर्क है। अगर आप मर्सडीज बेंज चलाएंगे तो उसका चलाना महंगा है, स्पेयर पार्ट्स महंगा है। टिपर लॉरी सोचो कैसा है, वह नोर्थ से लेकर साउथ तक जाएगा, पूरा लोड लेकर।

फास्ट बॉलर एक लॉरी है, जिसका ब्रेक डाउन (खराबी) होगा ही। इतना मेहनत करके वह स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद आया। वह इस समय 145 डाल रहा है। उसको क्रेडिट दो यार। मैं हमेशा बोलता हूं यार कि वह भारतीय क्रिकेट का कोहिनूर हीरा है।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...