Skip to main content

ताजा खबर

चेन्नई टेस्ट मैच में आर अश्विन ने रचा इतिहास, इस मामले में निकले कमिंस से आगे, नजरें लियोन को पछाड़ने पर

चेन्नई टेस्ट मैच में आर अश्विन ने रचा इतिहास, इस मामले में निकले कमिंस से आगे, नजरें लियोन को पछाड़ने पर

R Ashwin (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में जारी पहले टेस्ट की पहली पारी एक भी विकेट नहीं मिला था। इस पारी में उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया लेकिन गेंदबाजी के दौरान उन्हें विकेट नहीं मिली थी। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंन 3 विकेट चटकाकर बांग्लादेशी बल्लेबाजों के नाक में दम करना शुरू कर दिया है।

पैट कमिंस से आगे निकले अश्विन

अश्विन इन तीन विकेटों के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लायन टॉप पर हैं। आर अश्विन अभी तक 36 WTC मैचों की 69 पारियों अब तक कुल 177 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 20.60 का रहा है। अश्विन ने इस दौरान 10 बार पांच विकेट हॉल भी लिया है।

पैट कमिंस 175 विकेट के साथ इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं, वहीं नाथन लायन 187 विकेट के साथ टॉप पर हैं। अश्विन को अब नाथन लियोन से आगे निकलने के लिए 11 विकेट की जरूरत है। भारत को चेन्नई के बाद बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में दूसरा टेस्ट खेलेगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले टीम इंडिया तीन टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी। उम्मीद है बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरू होने से पहले अश्विन इस लिस्ट में लायन से आगे निकल जाएंगे।

WTC में सबसे ज्यादा विकेट

नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) – 187

रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 177*

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) – 175

मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 147

स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) – 134

वहीं अगर इस मुकाबले की बात करें तो, पहली पारी में आर अश्विन के शतक के दम पर ही टीम इंडिया 376 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही थी। एक समय पर भारत ने 144 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे, तब अश्विन ने जडेजा के साथ 7वें विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

वहीं बांग्लादेश की पहली पारी 149 रनों पर ही सिमट गई। भारत ने पहली पारी के बाद 227 रनों की बढ़ हासिल की। दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, इन दोनों फ्यूचर स्टार खिलाड़ियों के शतकों के दम पर भारत ने 287 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम 158 रन पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...