Skip to main content

ताजा खबर

‘वह पाकिस्तान के लिए क्रिकेट…’ पाकिस्तान की टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद, बाबर आजम को लेकर रमीज राजा

‘वह पाकिस्तान के लिए क्रिकेट…’ पाकिस्तान की टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद, बाबर आजम को लेकर रमीज राजा

Ramiz Raja and babar Azam (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला करते हुए पूर्व कप्तान बाबर आजम सहित कुछ प्रमुख क्रिकेटरों को टेस्ट टीम से बाहर करने का फैसला किया है।

पीसीबी के इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत और खुद कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बोर्ड की आलोचना की थी। दूसरी ओर, अब इस क्रम में नया नाम पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर रमीज राजा (Ramiz Raja) का जुड़ गया है।

Ramiz Raja ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही स्काई स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए रमीज राजा ने कहा- यह बाबर को फैसला करना चाहिए था कि वह प्लेइंग इलेवन से निकलना चाहते हैं या नहीं। मुझे लगता है कि यह अचानक की गई प्रतिक्रिया थी, नए चयनकर्ता आए थे, आम राय यह थी कि उन्हें आराम की जरूरत है और उन्हें पूरी तरह से टीम से बाहर कर दिया गया है।

अब हमें यह समझने की जरूरत है कि वह पाकिस्तान के लिए क्रिकेट बेचता है। और यह बहस अभी पाकिस्तान में चल रही है कि क्या यह बाबर आजम के लिए एक और विफलता होगी या क्या वह वापसी करने जा रहे हैं। इससे चीजें दिलचस्प बनी हुई हैं।

अभी मुझे पाकिस्तान की इस टीम में कोई भी खिलाड़ी नजर नहीं आ रहा है जो क्रिकेट को बेच सके, क्योंकि प्रायोजक भी थोड़े सावधान हैं। पाकिस्तान लगातार हार रहा है और अब इस टेस्ट मैच में कोई वास्तविक सुपरस्टार नहीं खेल रहा है।

दूसरी ओर, इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। देखने लायक बात होगी कि पहले मैच को हारने के बाद, इस मैच में क्या पाकिस्तान इतने बड़े बदलावों के बाद वापसी कर सकती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...