Skip to main content

ताजा खबर

“वह जुनून, वह आग, कभी नहीं मिटती”- टीम इंडिया में वापसी को लेकर बोले शार्दुल ठाकुर

“वह जुनून, वह आग, कभी नहीं मिटती”- टीम इंडिया में वापसी को लेकर बोले शार्दुल ठाकुर

Shardul Thakur (Image Source: X)

ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मौजूदा रणजी ट्रॉफी 2025 में लगातार अपने अच्छे प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में खेलते हुए, शार्दुल ने सोमवार, 10 फरवरी को ईडन गार्डन्स में हरियाणा के खिलाफ 6 विकेट लेकर मुंबई को पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई।

शार्दुल 6 विकेट लेकर वो इस रणजी सीजन में अपने 30 विकेट का आंकड़ा भी पूरा किया और मुंबई ने 14 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने के बाद से शार्दुल सभी प्रारूपों में टीम में जगह बनाने में पीछे रह गए हैं। तब से, वह न केवल भारतीय टीम से बाहर हैं, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला है।

टीम इंडिया में वापसी करना है Shardul Thakur का अगला लक्ष्य

रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे शार्दुल ठाकुर ने कहा कि, ‘‘जब टीम में आपके लिए जगह नहीं होती तो स्वाभाविक रूप से निराशा होती है। और जब आप खेल नहीं रहे होते, घर पर खाली बैठे होते हैं तो आप इसके बारे में अधिक सोचते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन एक बार जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मेरा पूरा ध्यान मैच पर होता है – चाहे वह क्लब क्रिकेट हो, रणजी ट्रॉफी हो, आईपीएल हो या भारत के लिए खेलना हो। मेरे लिए हर क्रिकेट मैच एक जैसा होता है, चाहे वह किसी भी स्तर का हो।’’

भारत के लिए नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे से होगी और शार्दुल को दौर के लिए टीम में वापसी की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘हां, बिल्कुल। मुझे लगता है कि मैं दावेदार हूं। अगला कदम टीम में अपनी जगह बनाना और चयन हासिल करना है। हमेशा यही लक्ष्य होता है।’’

शार्दुल ने कहा, ‘‘अभी मैं रणजी ट्रॉफी खेल रहा हूं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सर्वोच्च स्तर है, जिसके लिए हम सभी प्रयास करते हैं। यह हमेशा मेरे दिमाग में रहता है, देश के लिए खेलने की प्रेरणा ही मुझे आगे बढ़ाती है। वह जुनून, वह आग, कभी नहीं मिटती।’’

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...