Skip to main content

ताजा खबर

“वह एक ऐसा गेंदबाज है जिसमें कोई कमजोरी नहीं है”- जसप्रीत बुमराह की तारीफ में बोले संजय मांजरेकर

Jasprit Bumrah & Sanjay Manjrekar (Photo Source: X)

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान अपना 400 वां अंतरराष्ट्रीय विकेट लेकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनकी इस उपलब्धि को देखने के बाद भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने उनकी जमकर तारीफ की है। बुमराह के चार विकेट हॉल के बदौलत ही भारत इस मैच में मजबूत स्थिति हासिल करने में कामयाब रहा।

संजय मांजरेकर ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ

इसी बीच ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बात करते हुए मांजरेकर ने बुमराह की हरफनमौला क्षमताओं और तेज क्रिकेटिंग माइंड को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि, “हम सभी उनकी विविधताओं, उनकी सोच के बारे में जानते हैं – सबसे तेज सोच वाले तेज गेंदबाजों में से एक। जिस तरह से उन्होंने तस्किन (अहमद) को गेंदबाजी की, उसमें हमने कुछ हद तक नीचता भी देखी।

लेकिन एक चीज जो आज सामने आई यह था कि वह एक ऐसा गेंदबाज है जिसमें कोई कमजोरी नहीं है – विरोध, पिच की स्थिति कुछ भी हो, और यह वास्तव में उनकी महानता को परखने का सबसे अच्छा तरीका है।” आपको बता दें कि बुमराह ने पहली पारी में मुश्फिकुर रहीम को आउट करके अपना 400वां विकेट पूरा किया। इसी के साथ वो इस उपलब्धि को हासिल करने वाले छठे भारतीय तेज गेंदबाज और कुल मिलाकर 10वें भारतीय गेंदबाज हैं।

अपने करियर में 196 मैच खेल चुके हैं जसप्रीत बुमराह

अपने करियर में, बुमराह ने 196 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 21.01 की औसत से 401 विकेट लिए हैं। उन्होंने 37 टेस्ट में 163 विकेट, 89 वनडे में 149 विकेट और 70 टी20I में 89 विकेट लिए हैं। 30 साल की उम्र में, बुमराह भारत के महान गेंदबाजों में से एक हैं, जिनमें अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है।

उन्होंने निरंतरता के साथ भारतीय क्रिकेट के लिए हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी वजह से उनकी गिनती आज दुनिया के सबसे बड़े गेंदबाजों में की जाती है। हालांकि बुमराह के साथ अन्य गेंदबाजों ने भी चेन्नई टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की और इसी बदौलत टीम इंडिया बांग्लादेश को पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट करने में कामयाब रहा।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...