Skip to main content

ताजा खबर

‘वहां गेंद लगने के बाद लोग हंसते क्यों हैं’, जब पंत को लगी बॉल तो रवि शास्त्री का फनी कमेंट हुआ वायरल

Rishabh Pant (Pic Source-X)

पर्थ में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। पहले टेस्ट के खेल के पहले दिन भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को घुटने के पास काफी तेज गेंद लगी थी जिसको देख तमाम भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बैठकर हंस रहे थे।

उस समय कमेंट्री पैनल में भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम कमेंट्री कर रहे थे। कमेंट्री के दौरान वसीम अकरम ने रवि शास्त्री से यह पूछा कि आखिर क्यों जब भी बल्लेबाज को उस जगह पर चोट लगती है तो टीम के बाकी खिलाड़ियों को हंसते हुए देखा जाता है। इस पर रवि शास्त्री ने मजाकिया बयान दिया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह रही वीडियो:

Commentary box giving us 𝘿𝙚𝙨𝙞 𝙑𝙞𝙗𝙚@RaviShastriOfc and @wasimakramlive dive into a “crucial” discussion in the commentary box! 😂

Watch #AUSvINDonStar 👉 LIVE NOW on Star Sports 1! #ToughestRivalry pic.twitter.com/OoimVxfvL6

— Star Sports (@StarSportsIndia) November 22, 2024

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन पर 7 विकेट खो दिए हैं

बता दें कि, टीम इंडिया पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 150 रन पर ऑलआउट हो गई। ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए। ऋषभ पंत के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 41 रन बनाए जबकि केएल राहुल 26 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और भारत के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला।

जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन पर 7 विकेट खो दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक कोई भी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के ऊपर दबाव नहीं डाल पाया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 19* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि मिचेल स्टार्क ने 6* रन बना लिए हैं।

टीम इंडिया की ओर से कप्तान जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज ने दो विकेट अपने नाम किए। 1 क्रिकेट हर्षित राणा ने हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया अभी भी पहली पारी में 83 रनों से पीछे है। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। जहां एक तरफ टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द आउट करना चाहेगी वहीं मेजबान खेल के दूसरे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेगी।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...