Skip to main content

ताजा खबर

वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को हराकर फिर DDCA अध्यक्ष बने रोहन जेटली, 800 वोटों से जीते

वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को हराकर फिर DDCA अध्यक्ष बने रोहन जेटली 800 वोटों से जीते

Rohan Jaitley (Photo Source: Getty Images)

दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एंड क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) चुनाव में लगातार दूसरी बार रोहन जेटली ने बाजी मार ली है। एक बार फिर वो DDCA के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें 1577 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कीर्ति आजाद को सिर्फ 777 वोट ही मिले। इससे पहले 2020 में, रोहन को निर्विरोध डीडीसीए अध्यक्ष चुना गया और एक साल बाद उन्होंने वकील विकास सिंह को हराया।

डीडीसीए में अध्यक्ष पद के अलावा अन्य सभी पदों पर रोहन जेटली ग्रुप के सदस्यों ने ही बाजी मारी। उपाध्यक्ष पद के लिए शिखा कुमार ने राकेश कुमार बंसल और सुधीर कुमार अग्रवाल को हराया। शिखा कुमार को 1246 वोट मिले जबकि राकेश कुमार को 536 और सुधीर कुमार को 498 वोट मिले। इसी तरह सचिव पद पर अशोक शर्मा ने जीत दर्ज की।

गौरतलब है कि, DDCA का चुनाव 13, 14 और 15 दिसंबर को हुआ था। इस दौरान 2413 सदस्यों ने वोट डाला था। किसी उम्मीदवार को जीत दर्ज करने के लिए 1207 वोटों की जरूरत होती है। यह चुनाव तीन पैनलों के बीच हुआ, जिसमें एक पैनल रोहन जेटली का था जो मौजूदा अध्यक्ष हैं जबकि दूसरा पैनल कीर्ति आजाद का था. तीसरा पैनल विनोद तिहारा का था।

कौन हैं ये Rohan Jaitley?

रोहन जेटली भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे अरुण जेटली के बेटे हैं। रोहन ने भारत से कानून की डिग्री ली है और कॉर्नेल यून‍िवर्स‍िटी से मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) किया है। वह एक वकील हैं जो सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंड‍िया और दिल्ली हाइकोर्ट में केसेस की पैरवी करते हैं।

मार्च 2024 में रोहन को दिल्ली हाइकोर्ट में के लिए केंद्र सरकार के स्थायी वकील (स्टैंड‍िंग काउंस‍िल) के रूप में नियुक्त किया गया था। बता दें कि रोहन जेटली के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली 14 सालों तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा

England (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। टी20...

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत ने की टीम की घोषणा, सैमसन को दिखाया बाहर का रास्ता 

Team India (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज के बीच, आज...

वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा काम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलकर नई शुरुआत की। उन्होंने छोटी लेकिन आक्रामक...

ENG vs IND 2026: तीसरे टी20 में जीत के लिए भारत कर सकती है ये 3 बड़े बदलाव

Team India (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई, मंगलवार को नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर...