Skip to main content

ताजा खबर

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का स्क्वॉड है कितना अलग? जाने यहां

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का स्क्वॉड है कितना अलग? जाने यहां

Team India (Photo Source: Getty)

आज यानी 18 जनवरी को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच अजीत अगरकर ने आगामी चैंपियन ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अजीत अगरकर और रोहित शर्मा ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा। इस भारतीय स्क्वॉड में ऐसे चार खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में तो भाग लिया था लेकिन आगामी टूर्नामेंट को वो मिस करेंगे। बता दें कि, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इन चार खिलाड़ियों में से एक मोहम्मद सिराज है जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी।

मोहम्मद सिराज की जगह आगामी टूर्नामेंट में अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है। अर्शदीप सिंह के अलावा आगामी टूर्नामेंट में ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया है। ऋषभ पंत वनडे वर्ल्ड कप 2023 में चोटिल होने की वजह से भाग नहीं ले पाए थे। यशस्वी जायसवाल को भी चैंपियन ट्रॉफी 2025 और आगामी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया में शामिल किया गया है और वाशिंगटन सुंदर को भी स्क्वॉड में जगह मिली है।

मोहम्मद सिराज के अलावा सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और Shardul Thakur थे जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में तो भाग लिया था लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्हें खेलते हुए देखा नहीं जाएगा। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को दुबई में खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को खेलेगी। टीम अपना तीसरा मैच 23 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी जो उनका अंतिम लीग मैच होगा।

यह रही टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस के अधीन), मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, और रवींद्र जड़ेजा

रिजर्व: हर्षित राणा

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...