Skip to main content

ताजा खबर

लौरा वोल्वार्ट ने मिताली राज को पछाड़ा, 100 वनडे मैच खेलने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बनी

लौरा वोल्वार्ट ने मिताली राज को पछाड़ा, 100 वनडे मैच खेलने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बनी

Laura Wolvaardt. (Photo Source: ICC)

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को पछाड़ दिया है और वो 100 वनडे मैच खेलने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बन गई है।

बता दें कि, मिताली राज ने यह उपलब्धि 25 साल और 273 दिन में पूरी की थी जबकि लौरा वोल्वार्ट ने 25 साल और 226 दिन में यह रिकॉर्ड बनाया है। यही नहीं लौरा वोल्वार्ट दसवीं दक्षिण अफ्रीकाई महिला खिलाड़ी बन गई है जिन्होंने 100 वनडे मैच खेले हैं। हालांकि यह मैच अनुभवी बल्लेबाज के लिए इतना अच्छा नहीं रहा और दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

लौरा वोल्वार्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 35 रन बनाए जिसकी वजह से दक्षिण अफ्रीका टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका टीम की कोई भी खिलाड़ी इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। जवाब में इंग्लैंड महिला टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। लौरा वोल्वार्ट इस बात से काफी निराश होगी कि वो अपने 100वें वनडे मैच को जीत ना पाई। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 11 दिसंबर को खेला जाएगा।

लौरा वोल्वार्ट का अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर काफी अच्छा रहा है

लौरा वोल्वार्ट ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से हमेशा ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है। लौरा वोल्वार्ट ने अपना अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू 16 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2016 में किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने दूसरे वनडे मैच में अपना पहला वनडे अर्धशतक बनाया था। यही नहीं लगभग 5 महीनों के बाद अनुभवी बल्लेबाज ने आयरलैंड दौरे में 105 रन बनाए थे। लौरा वोल्वार्ट दक्षिण अफ्रीका की सबसे युवा वनडे शतक जड़ने वाली खिलाड़ी बनी थी।

लौरा वोल्वार्ट ने अभी तक 100 वनडे मैच में 4,242 रन बनाए हैं। जब लौरा ने जनवरी 2018 में अपने 1000 वनडे रन पूरे किए थे तो यह उपलब्धि अपने नाम करने वाली वो सबसे युवा दक्षिण अफ्रीकाई खिलाड़ी बनी थी। वनडे वर्ल्ड कप 2022 में शानदार बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...