
Shakib Al Hasan (Photo Source: X/Twitter)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा है। टीम ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल में दो मैचों में एक जीत और 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सुपर-8 राउंड में जगह बनाने के लिए टीम को आखिरी दो मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।
इस बीच हाल ही में बांग्लादेशी ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने तमीम इकबाल के साथ अपने विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें पिछले साल से ही दोनों क्रिकेटरों के बीच मतभेद की खबरें चर्चा में हैं।
काफी समय से हम ज्यादा बात नहीं कर रहे थे- शाकिब अल हसन
शाकिब अल हसन का कहना है कि नजमुल ने उनके और तमीम के बीच पहले से ही तनावपूर्ण रिश्ते को और खराब कर दिया है, जिससे स्थिति सुलझने की बजाय और खराब हो गई है। शाकिब ने यह भी कहा कि कुछ पार्टियों और स्टेकहोल्डर्स ने बांग्लादेश क्रिकेट के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए जानबूझकर उनके और तमीम के बीच के रिश्ते को हाइलाइट किया।
शाकिब ने Bongo (OTT platform) के एक डॉक्यूमेंट्री पर बात करते हुए बताया, ‘यह बात [तमीम और शाकिब के बीच का रिश्ता] तब ध्यान में आई जब पापोन [नजमुल हसन] भाई ने इस बारे में बात की और इससे बहुत समस्या पैदा हुई। मुझे लगता है कि कुछ लोगों का इरादा इस [दरार] को फोकस में रखने का था और उन्होंने इसे क्रिकेट पक्ष के बजाय चर्चा का मुद्दा बनाने की कोशिश की।’
हमारे पास बहुत कम समय बचता था- शाकिब अल हसन
शाकिब अल हसन ने यह भी बताया कि तमीम और वह दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे। लेकिन फिर फैमिली और बिजी शेड्यूल के चलते चीजें बदलती चली गई। शाकिब अल हसन ने आगे कहा, ‘काफी समय से हम ज्यादा बात नहीं कर रहे थे, लेकिन यह सच नहीं है कि हम बातचीत नहीं कर रहे थे। बात यह है कि एक समय था जब हम हर समय साथ रहते थे लेकिन काफी समय तक वह रिश्ता नहीं रहा।’
‘यह बहुत स्वाभाविक है, हम दोनों ने शादी कर ली, हम अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग रह रहे थे और इसलिए, हमारे पास बहुत कम समय बचता था। मैदान पर, जब भी हम मिले, जब भी हमें बात करने की जरूरत हुई हमने बात की और मुझे नहीं लगता कि इसके अलावा हमारे बीच ज्यादा बातचीत की जरूरत है।’
NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में ईशान किशन को ओपनिंग करते हुए देखना चाहता है ये पूर्व क्रिकेटर
12 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
अर्शदीप सिंह के लिए डबल सेलिब्रेशन! IPL 2027 के लिए MI में शामिल होने के बाद समरीन कौर से की सगाई
11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

