Skip to main content

ताजा खबर

“लोगों को इसे मुद्दा बनाना…”- तमीम इकबाल के साथ विवाद को लेकर शाकिब अल हसन ने दिया बड़ा बयान

Shakib Al Hasan (Photo Source: X/Twitter)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा है। टीम ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल में दो मैचों में एक जीत और 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सुपर-8 राउंड में जगह बनाने के लिए टीम को आखिरी दो मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

इस बीच हाल ही में बांग्लादेशी ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने तमीम इकबाल के साथ अपने विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें पिछले साल से ही दोनों क्रिकेटरों के बीच मतभेद की खबरें चर्चा में हैं।

काफी समय से हम ज्यादा बात नहीं कर रहे थे- शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन का कहना है कि नजमुल ने उनके और तमीम के बीच पहले से ही तनावपूर्ण रिश्ते को और खराब कर दिया है, जिससे स्थिति सुलझने की बजाय और खराब हो गई है। शाकिब ने यह भी कहा कि कुछ पार्टियों और स्टेकहोल्डर्स ने बांग्लादेश क्रिकेट के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए जानबूझकर उनके और तमीम के बीच के रिश्ते को हाइलाइट किया।

शाकिब ने Bongo (OTT platform) के एक डॉक्यूमेंट्री  पर बात करते हुए बताया, ‘यह बात [तमीम और शाकिब के बीच का रिश्ता] तब ध्यान में आई जब पापोन [नजमुल हसन] भाई ने इस बारे में बात की और इससे बहुत समस्या पैदा हुई। मुझे लगता है कि कुछ लोगों का इरादा इस [दरार] को फोकस में रखने का था और उन्होंने इसे क्रिकेट पक्ष के बजाय चर्चा का मुद्दा बनाने की कोशिश की।’

हमारे पास बहुत कम समय बचता था- शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन ने यह भी बताया कि तमीम और वह दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे। लेकिन फिर फैमिली और बिजी शेड्यूल के चलते चीजें बदलती चली गई। शाकिब अल हसन ने आगे कहा, ‘काफी समय से हम ज्यादा बात नहीं कर रहे थे, लेकिन यह सच नहीं है कि हम बातचीत नहीं कर रहे थे। बात यह है कि एक समय था जब हम हर समय साथ रहते थे लेकिन काफी समय तक वह रिश्ता नहीं रहा।’

‘यह बहुत स्वाभाविक है, हम दोनों ने शादी कर ली, हम अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग रह रहे थे और इसलिए, हमारे पास बहुत कम समय बचता था। मैदान पर, जब भी हम मिले, जब भी हमें बात करने की जरूरत हुई हमने बात की और मुझे नहीं लगता कि इसके अलावा हमारे बीच ज्यादा बातचीत की जरूरत है।’

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यह टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

श्रीलंका को सिर्फ इस भारतीय से है खतरा, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Farveez Maharoof ने टीम को चेताया

SL vs IND: Farveez Maharoof Warns Sri Lanka of Rishabh Pant Threat Ahead of Galle Test (image via X) SL vs IND: श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज फरवीज महरूफ (Farveez...

SL vs IND 2026: पूर्व भारतीय ने Sarfaraz Khan को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने की वकालत की 

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

Ranking the 5 Cricketers with the Most Test Double Hundreds (image via getty) most double hundreds in test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों...