Skip to main content

ताजा खबर

लॉर्ड्स में अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं गस एटकिंसन, दूसरा टेस्ट जीतने के बाद अपने शतक और शानदार गेंदबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान

लॉर्ड्स में अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं गस एटकिंसन, दूसरा टेस्ट जीतने के बाद अपने शतक और शानदार गेंदबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान

Gus Atkinson (Pic Source-X)

लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 190 रनों से हराया। इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बता दें, गस एटकिंसन ने पहले श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 118 रन बनाए। यह उनका अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक था।

इसके बाद श्रीलंका की दूसरी पारी में उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। गस एटकिंसन ने इस मैच में कुल 7 विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में उन्होंने श्रीलंका के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। अपने इसी प्रदर्शन को लेकर मैच के खत्म होने के बाद गस एटकिंसन ने बड़ा बयान दिया। गस एटकिंसन के मुताबिक दोनों Honour’s Board में अपना नाम देखकर उन्हें काफी अच्छा लगा है।

गस एटकिंसन ने मैच के खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि, ‘इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं मांग सकता हूं। दोनों Honour’s Board में अपना नाम देखना सच में कमाल की बात है। पहली पारी में जो रूट के साथ बल्लेबाजी करना मेरे लिए बहुत ही खास रहा। मेरे पिता के लिए भी यह हफ्ता बेहतरीन रहा होगा।

लॉर्ड्स में मेरा पहला लाल गेंद मैच मेरे लिए बेहतरीन रहा। गेंदबाजी करने भी मुझे काफी मजा आया। जिस तरीके से हम लोगों ने आक्रामक क्रिकेट खेला और रन की चिंता नहीं की उससे मैं काफी प्रसन्न हूं।’

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को दी मात

दूसरी टेस्ट की बात की जाए तो इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 427 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका अपनी पहली पारी में 196 रन पर ऑलआउट हो गया था। इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा और 251 रन पर ऑलआउट हो गया। मेजबान की ओर से दूसरी पारी में जो रूट ने 103 रन बनाए थे।

श्रीलंका टीम दूसरी पारी में 292 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले इंग्लैंड ने दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट को पांच विकेट से अपने नाम किया था। तीन मैच की टेस्ट सीरीज में मेजबान 2-0 से आगे है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट 6 सितंबर से कैनिंग्टन ओवल में शुरू हो रहा है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...