Skip to main content

ताजा खबर

लंबे समय बाद 22 गज पर नजर आए Deepak Chahar, लाल गेंद से बिगाड़ी साथी खिलाड़ी की लय

(Image Credit- Instagram)

Deepak Chahar की टीम इंडिया में वापसी कब होगी, इस सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है। ऐसे में इस गेंदबाज के पास घरेलू क्रिकेट में मेहनत कर फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने मौका है, जिसे देखते हुए दीपक ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और इसका नजारा उनकी इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिला है।

दोनों भाई चल रहे हैं टीम से बाहर

जी हां, Deepak Chahar और उनके भाई राहुल चाहर को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, दीपक के टीम इंडिया से बाहर होने का कारण उनकी फिटनेस है। तो राहुल चाहर इंटरनेशनल लेवल पर मिले मौके को नहीं भुना पाए थे, ऐसे में राहुल आखिरी बार टीम इंडिया से साल 2021 में खेलते हुए नजर आए थे और दीपक साल 2023 में। साथ ही इस साल भी IPL के दौरान दीपक चाहर को चोट ने काफी परेशान किया था, अब देखना होगा की टीम दीपक को रिटेन करती है या नहीं।

Deepak Chahar ने डाली जब दूसरे दीपक को गेंद

*Deepak Chahar ने शुरू की घरेलू सीजन की तैयारी, इंस्टा स्टोरी पर दी अपडेट।
*इंस्टा स्टोरी के वीडियो में लाल गेंद से गेंदबाजी करते हुए नजर आया ये खिलाड़ी।
*इस दौरान दीपक चाहर कर रहे थे अपने साथी खिलाड़ी Deepak Hooda को गेंदबाजी ।
*दोनों दीपक एक ही टीम से खेलते हैं घरेलू क्रिकेट, राजस्थान टीम का हैं ये दोनों हिस्सा।

इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई Deepak Chahar की तस्वीरें

Deepak Hooda हुए अचानक टीम से गायब 

दूसरी ओर Deepak Hooda के लिए एक समय कहा गया था कि, वो विराट कोहली की जगह लेंगे टीम इंडिया में। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, बीच में दीपक को लगातार मौके दिए जा रहे थे। उसके बाद भी वो उनको मौकों पर अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसके बाद इस खिलाड़ी की टीम इंडिया से छुट्टी हो गई। दीपक हुड्डा ने अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था और उसके बाद उनकी वापसी नहीं हुई। वैसे ये खिलाड़ी टीम इंडिया से अभी तक 10 वनडे मैचों के लिए अलावा 21 टी20 इंटररेशनल मैच खेल चुका है।

कुछ समय पहले ही शुरू की है जीवन की नई पारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Hooda (@deepakhooda30)

আরো ताजा खबर

ऐतिहासिक! स्मृति मंधाना ने तोड़ा रोहित शर्मा का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड

Smriti Mandhana and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की टी20 इंटरनेशल सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर है। तो वहीं,...

18 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 दिल्ली कैपिटल्स...

SM Trends: 18 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा व पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 26 में गेंदबाजी करने का फैसला किया...