

Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से मुलाकात की। शिंदे ने इस मुलाकात को सद्भावना भेंट बताया। दोनों के बीच महाराष्ट्र के विकास, सरकारी योजनाओं और खेल से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई।
एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में चल रही इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और राज्य की आर्थिक स्थिति के बारे में विराट कोहली को जानकारी दी। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की। इसके साथ ही भारत में युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर देने को लेकर भी बातचीत हुई।
शिंदे ने की विराट की तारीफ
मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने विराट कोहली की सादगी की तारीफ की। उन्होंने बताया कि विराट को जब उनके लंदन में होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने उनसे मिलने की इच्छा जताई।
शिंदे के मुताबिक, वह विराट जैसे बड़े भारतीय क्रिकेटर से मिलकर काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि विराट ने अपनी उपलब्धियों के बावजूद जमीन से जुड़े रहने का उदाहरण पेश किया। दोनों की इससे पहले भी मुलाकात हो चुकी है, लेकिन इस बार दोनों के बीच सीधी और विस्तार से बातचीत हुई।
वनडे में शानदार फॉर्म में हैं विराट
दूसरी ओर, विराट कोहली इस समय वनडे क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। साल 2026 में उन्होंने छह पारियों में 384 रन बनाए हैं। उनका औसत 64 का रहा है। इस दौरान विराट ने एक शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त में हुई वनडे सीरीज में भी उन्होंने तीन पारियों में 144 रन बनाए थे। इसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। विराट ने अब तक 314 वनडे मैचों में 14,941 रन बनाए हैं। उनके नाम 54 शतक और 79 अर्धशतक हैं। वह वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं।
खैर, भारत को 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां विराट वनडे मुकाबलों में खेलते नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें – सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?
Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11
इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह
सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?
‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

