

यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है। बता दें इस मुकाबले में श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
तो वहीं, इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए पाकिस्तान की महिला टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। फातिमा सना एंड कंपनी ने अपने आखिरी मुकाबले में खिलाई गई विनिंग टीम के साथ मुकाबले में उतरने का फैसाल किया है।
दूसरी ओर, महिला एशिया कप की गत चैंपियन श्रीलंकाई टीम ने दो बदलाव किए हैं। मिताली अयोध्या व हासिनी परेरा को विश्मी गुणारत्ने और चेतना विमुक्ति की जगह मौका मिला है। देखने लायक बात होगी कि आज के मैच में कौनसी टीम जीत हासिल कर, 13 सितंबर को भारत के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच के लिए क्वालिफाई करती है?
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका महिला टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), संजना कविंदी, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या
पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, जावेरिया खान, आयशा जफर, सदफ शम्स, फातिमा सना (कप्तान), इमान फातिमा, तुबा हसन, ओमाइमा सोहेल, नशरा सुंधू, सादिया इकबाल
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की टी20 पिच आमतौर पर गेंदबाजों, विशेष रूप से स्पिनरों और नई गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। मैच बढ़ने के साथ पिच स्लो हो जाती है, जिससे बाद में बल्लेबाजी करना कठिन हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, ताकि बाद में टारगेट का पीछा किया जा सके। बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को टर्न और अच्छा ग्रिप मिलता है। महिला टी20 में 150+ का स्कोर मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें – इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह
लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा
इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह
सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?
‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

