Skip to main content

ताजा खबर

लंदन में छुट्टियां Enjoy कर रहे हैं सूर्यकुमार यादव, एमिरेट्स स्टेडियम में उठाया Arsenal vs Wolves के बीच मैच का लुत्फ

Suryakumar Yadav (Photo Source: Getty Images)

सूर्यकुमार यादव हाल ही में श्रीलंका दौरे के टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। सूर्या के नेतृत्व में टीम ने 3-0 से प्रचंड जीत हासिल की थी। इस सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज की धरती पर भारत के दूसरे टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने में भी बड़ी भूमिका निभाई थी। सूर्या ने टूर्नामेंट में 8 मैचों में 199 रन बनाए थे, वहीं फाइनल मैच में बाउंड्री रोप में डेविड मिलर का अहम कैच भी पकड़ा भी था।

इस बीच सूर्यकुमार यादव क्रिकेट से मिले ब्रेक का आनंद उठा रहे हैं। हाल ही में Mr. 360 ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वीडियो साझा किए है, जिसमें वह एमिरेट्स स्टेडियम में प्रीमियर लीग मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आए।

लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं सूर्यकुमार यादव

भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव प्रीमियर लीग में Arsenal और Wolves के बीच खेले गए मैच का मजा लेते हुए नजर आए। Arsenal ने जीत के साथ शुरुआत करते हुए Wolves को 2-0 से मात दी। मुकाबले का वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने लिखा, “Good game. Lovely experience (शानदार मुकाबला, और एक अच्छा अनुभव)”

दलीप ट्रॉफी में टीम-C के लिए खेलते हुए नजर आएंगे सूर्या

भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन 2024-25, 5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा। टूर्नामेंट में केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार खिलाड़ी नजर आने वाले हैं।

सूर्या ने फरवरी 2023 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था। डेब्यू पर वह 20 गेंदों में मात्र 8 रन बना पाए थे, जिसके बाद वह चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए थे। टेस्ट डेब्यू में फेल होने के बाद सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से भारत के लिए रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। जिसके चलते वह आगामी घरेलू टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाना चाहेंगे।

दलीप ट्रॉफी टीम-C का स्क्वॉड-

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बाबा इंद्रजीत, ऋतिक शोकीन, मानव सुथार, उमरान मलिक, विजय कुमार वैशाक, अंशुल कंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), संदीप वारियर

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...