
Gautam Gambhir & Rohit Sharma (Photo Source: X)
गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही खराब चल रहा है। चाहें वह न्यूजीलैंड से घर पर टेस्ट मैच में क्लीन स्वीप होना और उसके बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार ही क्यों न हो।
खबरें हैं कि, पिछले कुछ महीनों से टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन का कारण ड्रेसिंग रूम में हो रहे आपसी मतभेद हैं। हाल ही में खत्म हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के प्रैक्टिस के दौरान गंभीर और रोहित शर्मा दोनों अलग-अलग नजर आए थे जिससे ड्रेसिंग रूम में मतभेद की खबर को हवा मिली थी।
रोहित शर्मा ने संन्यास लेने का कर लिया था फैसला
दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कथित तौर पर मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा करने का फैसला किया था। लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया, इस फैसले से मुख्य कोच गौतम गंभीर काफी निराश हैं।
गौरतलब है कि, रोहित पर्थ में शुरुआती टेस्ट से चूक गए थे, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की और फॉर्म में चल रहे केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को शामिल करने के लिए मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी की। रोहित के शामिल होने से शुभमन गिल को भी प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ा, लेकिन रोहित सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार , रविचंद्रन अश्विन के बाद रोहित शर्मा संन्यास लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हो सकते थे, लेकिन उनके कुछ करीबी विश्वासपात्रों के कहने पर कप्तान को अपना मन बदलना पड़ा।
इस मामले से वाकिफ एक सूत्र ने बताया, “रोहित ने एमसीजी के बाद अपना मन बना लिया था। अगर बाहर से उनके शुभचिंतकों ने उन्हें अपना मन बदलने के लिए मजबूर नहीं किया होता, तो हम ऑस्ट्रेलिया में एक और संन्यास देख सकते थे।”
रोहित के संन्यास न लेने पर गौतम गंभीर हैं नाराज
रोहित का मन बदलना कथित तौर पर हेड कोच गौतम गंभीर को पसंद नहीं आया और भारतीय कप्तान सिडनी में हुए अंतिम टेस्ट में नहीं खेले। वास्तव में, दोनों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद थे, जिसमें टीम की संरचना, टॉस और अन्य शामिल हैं।
गंभीर और रोहित दोनों पर बड़ा प्रदर्शन करने का दबाव है और दोनों को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट को लेकर एक साथ काम करना होगा। फिलहाल, टीम का ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 और एकदिवसीय मैचों पर रहेगा, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम के लिए चुने जाने वाले कई खिलाड़ियों के लिए परीक्षण का आधार होगा।
T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
T20 WC 2026, Super 8: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की हार के बाद, कुछ ऐसा है सुपर 8 ग्रुप 2 की पाॅइंट्स टेबल का हाल
T20 World Cup 2026: सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रनों से हारकर, टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रीलंका
T20 WC 2026, NZ vs SL: रचिन रवींद्र को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

