Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा ने पूरे किए 15 हजार रन, सहवाग-तेंदुलकर के इस खास क्लब में हुए शामिल, वॉर्नर का रिकॉर्ड भी टूटा

रोहित शर्मा ने पूरे किए 15 हजार रन सहवाग-तेंदुलकर के इस खास क्लब में हुए शामिल वॉर्नर का रिकॉर्ड भी टूटा

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर इंटरनेशल क्रिकेट में 15,000 हजार रन पूरे कर लिए हैं। हिटमैन भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 हजार रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने इस मैच में 47 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर (15335) और वीरेंद्र सहवाग (16119) की खास सूची में शामिल हो गए हैं।

ओपनर के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज-

वीरेंद्र सहवाग- 16119 रन

सचिन तेंदुलकर- 15335 रन

रोहित शर्मा- 15000 रन

सुनील गावस्कर- 12258 रन

शिखर धवन- 10867 रन

ओपनर के तौर पर 15 हजार रन पूरा करने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज है रोहित शर्मा

रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 हजार रन पूरा करने वाले 10वें ओपनर बल्लेबाज है। ओपनर के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक रन श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या (19298) ने बनाए हैं। वहीं टॉप-5 में क्रिस गेल (18867), डेविड वॉर्नर (18744), ग्रीम स्मिथ (16950) और डेसमॉन्ड हेन्स (16120) शामिल है। वीरेंद्र सहवाग सूची में छठे और सचिन तेंदुलकर सातवें स्थान पर है।

रोहित शर्मा ने डेविड वॉर्नर का तोड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 15 हजार रन पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने यह कमाल अपनी 352वें पारी में किया। वहीं डेविड वॉर्नर 361वें पारी में 15 हजार रनों के आंकड़े तक पहुंचे थे। इस लिस्ट में पहले स्थान पर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर है, जिन्होंने 331 पारियों में यह कारनामा किया था।

बतौर ओपनर सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज-

सचिन तेंदुलकर- 331 पारी

रोहित शर्मा- 352 पारी

डेविड वॉर्नर- 361 पारी

वीरेंद्र सहवाग- 363 पारी

ग्रीम स्मिथ- 368 पारी

एलिएस्टर कुक- 374 पारी

আরো ताजा खबर

IPL 2026: तिलक वर्मा ने IPL में हासिल की अनोखी उपलब्धि; दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने…

IPL 2026: Tilak Varma (image via X) आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने जबरदस्त जुझारूपन और पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए, सिर्फ...

21 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत जारी आईपीएल 2026...

IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत 

MI (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 30वां मैच आज 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर...

GT vs MI, Top 10 Memes: गुजरात बनाम मुंबई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs MI: top 10 memes (image via X) गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 के 30वें मैच में, मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को...