Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा ने इस शानदार रिकॉर्ड में की क्रिस गेल की बराबरी, अब सिर्फ शाहिद अफरीदी से हैं पीछे भारतीय कप्तान

रोहित शर्मा ने इस शानदार रिकॉर्ड में की क्रिस गेल की बराबरी, अब सिर्फ शाहिद अफरीदी से हैं पीछे भारतीय कप्तान

Chris Gayle and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। उन्होंने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान हासिल की।

बता दें, क्रिस गेल ने 294 वनडे पारी में 331 छक्के जड़े थे और अब रोहित शर्मा ने 257 पारी में 331 छक्के जड़ दिए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं जिन्होंने 369 वनडे पारी में कुल 351 छक्के जड़े थे।

रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्हें दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनका प्रदर्शन तीनों ही प्रारूपों में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। तमाम भारतीय फैंस यही चाहेंगे कि रोहित शर्मा इस लिस्ट में शाहिद अफरीदी को पछाड़कर पहला स्थान अपने नाम करें। हालांकि भारतीय कप्तान के लिए यह रिकॉर्ड हासिल करना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि इस साल भारतीय टीम अब एक भी वनडे मैच नहीं खेलेगी।

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज को किया अपने नाम

बता दें, हाल ही में श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी। इस वनडे सीरीज को श्रीलंका ने 2-0 से अपने नाम किया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन इस सीरीज में काफी अच्छा रहा था लेकिन उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज इसमें अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

तीसरे और अंतिम वनडे की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन बनाए थे। टीम की ओर से आविष्का फर्नांडो ने 96 रनों की पारी खेली थी जबकि कुसल मेंडिस ने 59 रनों का योगदान दिया था। जवाब में भारतीय टीम 138 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रनों की बहुमूल्य पारी खेली लेकिन उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया। रोहित शर्मा के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 30 रनों का योगदान दिया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...

IPL 2026: केकेआर को झटका, हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण ज्यादातर मैचों से बाहर रह सकते हैं 

Harshit Rana (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। बता दें टीम के प्रीमियम...

IPL 2026: SRH की कप्तानी संभाल सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप हीरो ईशान किशन?

Ishan Kishan to lead Sunrisers Hyderabad in IPL 2026? (image via getty) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2026 की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने के लिए सबसे आगे...

17 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. BCB ने न्यूजीलैंड की पुरुष टीम और श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज की घोषणा की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अप्रैल-मई...