Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा को पता था कि रविचंद्रन अश्विन रिटायरमेंट लेने वाले हैं, कहा- मैंने किसी तरह उसे पिंक बाॅल टेस्ट…

Rohit Sharma and Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट जगत को उस वक्त सदमा लगा जब जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने 14 साल लंबे चले क्रिकेट करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है। गाबा में ड्राॅ हुए तीसरे टेस्ट मैच के बाद आयोजित पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

वह ना सिर्फ भारत के बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट कुछ बेहतरीन ऑफ स्पिन गेंदबाजों में शुमार हैं। दूसरी ओर, अब अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर पूर्व क्रिकेटरों और खेल के जानकार अपनी-अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं अब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

रोहित का कहना है कि जब वे पर्थ पहुंचे थे, तो उन्होंने इसके (रिटायरमेंट) बारे में सुना था। लेकिन उन्होंने किसी तरह उन्हें एडिलेड में होने वाले पिंक बाॅल टेस्ट मैच तक के लिए रुकने के लिए मना लिया था।

रोहित को पता था अश्विन रिटायरमेंट लेने वाले हैं

गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने कहा- ऐश के बारे में बात करूं, तो वह (अश्विन) इस फैसले को लेकर बहुत आश्वस्त थे। जब मैं पर्थ आया तो मैंने यह सुना। जाहिर है, मैं टेस्ट मैच के पहले तीन या चार दिन वहां नहीं था, लेकिन तब से यह बात उनके दिमाग में थी। जाहिर तौर पर इसके (रिटायरमेंट) पीछे बहुत सी चीजें हैं, लेकिन मुझे पूरा यकीन है जब वह ऐसी स्थिति में आएगा, तो इसका उत्तर देने में सक्षम होगा।

रोहित ने आगे कहा- वह समझते हैं कि टीम क्या सोच रही है। वह समझते हैं कि हम किस तरह के संयोजन के बारे में सोच रहे हैं। जब हम यहां आए थे, तो हमें भी पता नहीं था कि कौन सा स्पिनर खेलेगा और कौन नहीं।

हम सिर्फ आकलन करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि हमारे सामने किस तरह की परिस्थितियां हैं, लेकिन हां, जब मैं पर्थ पहुंचा, तो यही हमारी बातचीत थी, और मैंने किसी तरह उसे उसे पिंक बाॅल टेस्ट मैच तक रुकने के लिए मना लिया था।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...