Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा के बड़े फैन हैं नासिर हुसैन, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल से पहले रखा अपना पक्ष

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। हालांकि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अभी तक एक भी आईसीसी इवेंट की ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है।

बता दें, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में हार झेली थी। इसके बाद टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में और वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल से पहले पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। नासिर हुसैन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘मैं रोहित शर्मा का फैन काफी लंबे समय से रहा हूं। वो काफी अच्छे बल्लेबाज भी है और कप्तान भी। रोहित शर्मा काफी शांत स्वभाव के हैं। जहां एक तरफ विराट कोहली जैसे कप्तान हमेशा खेल के प्रति काफी Passionate रहते हैं वहीं रोहित मखमली दस्तानों में लोहे की मुट्ठी की तरह है। आप रोहित से कभी भी लड़ना नहीं चाहेंगे। वो बड़े भाई कैसे हैं जो हमेशा अपना हाथ आपके कंधों पर रखे रहेंगे।’

रोहित शर्मा ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। यही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 57 रन बनाए थे। उनकी इसी पारी की वजह से भारत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

रोहित शर्मा इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच में भी वो जबरदस्त बल्लेबाजी करने को देखेंगे। तमाम भारतीय फैंस भी यही दुआ कर रहे होंगे कि रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलें।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली और बुमराह की हुई वापसी

ENG vs IND: Jasprit Bumrah, Virat Kohli named in squad for England ODIs (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जुलाई में इंग्लैंड में होने वाली 2026 वनडे सीरीज...

IPL 2027: आगामी सीजन से पहले इन 3 बडे़ स्टार्स की ट्रेडिंग खबरों ने सुर्खियां बटोरीं

IPL 2027 (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 की शुरुआत में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन अगले सीजन से पहले संभावित ट्रेड्स को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म...

बड़ी खबर! इंजरी के कारण आयरलैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि विश्व के नंबर 2 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती, आगामी...

वैभव सूर्यवंशी ने खोला श्रीलंकाई गेंदबाजों का धागा, मात्र 11 गेंदों में ठोका लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) रविवार (21 जून) को रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई-सीरीज फाइनल के दौरान, इंडिया ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच हुए मैच में...