Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल, बॉडीगार्ड से किया फैन का बचाव, देखें वायरल वीडियो 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में रोहित के जैस्चर ने क्रिकेट फैंस का दिन बना दिया है। बता दें वायरल वीडियो में हिटमैन अपने बाॅडीगार्ड से एक फैन का बचाव करते हुए नजर आए।

हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आने वाले रोहित शर्मा चेन्नई से मुंबई लौट रहे थे। वह एयरपोर्ट पर स्पाॅट किए गए। इस दौरान एयरपोर्ट पर रोहित को फैंस ने घेर लिया। जब एक युवा फैन बैटर के पास पहुंचा, तो उनके बॉडीगार्ड ने तुरंत उस फैन को धक्का देकर दूर कर दिया।

रोहित ने फैंस के साथ ऐसा बर्ताव करने पर तुरंत बॉडीगार्ड को फटकार लगाई, लेकिन बाद में घटना के बाद उन्हें बॉडीगार्ड से आराम से बात करते हुए देखा गया। लेकिन तब तक इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

देखें रोहित शर्मा की ये वायरल वीडियो

तो वहीं, हाल में ही रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। इस सीरीज के पहले मैच में फेल होने के बाद रोहित ने दूसरे मैच में 48 और तीसरे मैच में 69 गेंदों में 79 रनों की तेज पारी खेली थी। पूरी सीरीज के दौरान रोहित ने खेले गए तीन मैचों में 47.67 की औसत व 115.32 के स्ट्राइक रेट से कुल 143 रन बनाए और वह इस वनडे सीरीज में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

दूसरी ओर, हाल में ही बीसीसीआई ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया। इस टीम में रोहित शर्मा को बतौर ओपनर जगह मिली है। साथ ही अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज रोहित के लिए काफी अहम रहने वाली है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस के आधार पर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़

আরো ताजा खबर

महिला क्रिकेटर्स की प्रेग्नेंसी के बाद क्रिकेट में वापसी पर ICC ने उठाया बड़ा कदम, जारी की 6 चरणों वाली गाइडलाइंस

female cricketers (Image credit Twitter – X) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला क्रिकेटरों के लिए एक नई पहल शुरू की है। आईसीसी ने ‘रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस’ जारी...

महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर संजू सैमसन की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ‘स्टैंडर्ड काफी ऊंचे….’

Sanju Samson India’s 2025 Women’s World Cup (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने 2025 महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत को याद...

क्या वनडे टीम से कट गया है रवींद्र जडेजा का पत्ता? आकाश चोपड़ा ने कह डाली ये बड़ी बात

IND vs AFG: Ravindra Jadeja (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। लेकिन...

न्यूजीलैंड से हार के बाद इंग्लैंड पर भड़के केविन पीटरसन, ‘बैजबाॅल’ को लेकर कही ये बड़ी बात

Kevin Pietersen (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार...