Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत जीतेगा WTC और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब”- जय शाह की बड़ी भविष्यवाणी

“रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत जीतेगा WTC और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब”- जय शाह की बड़ी भविष्यवाणी

Jay Shah & Rohit Sharma (Photo Source: X)

29 जून को भारत ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया, जिसकी भविष्यवाणी बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कई महीने पहले कर दी थी। बता दें, भारत ने 11 साल का सूखा खत्म कर यह टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इसी बीच टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के ठीक बाद अब जय शाह ने एक बार फिर बड़ी भविष्यवाणी की है।

जय शाह ने दो और भविष्यवाणी की है। बीसीसीआई सचिव का कहना है कि भारत दो आगामी आईसीसी ट्रॉफी -वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी- रोहित शर्मा की अगुवाई में जीतेगा। साथ ही जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत कैप्टन रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को डेडिकेट की। यह इन चारो का आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप था।

राहुल द्रविड़ का बतौर कोच यह आखिरी टूर्नामेंट था। वहीं कोहली, रोहित और जडेजा ने खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। ऐसे में अभी ये तीनों प्लेयर आने वाले दिनों में अब वनडे, टेस्ट और IPL खेलते हुए दिखेंगे।

भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में WTC फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतेगा- जय शाह

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, “टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। इस जीत को मैं कोच राहुल द्रविड़, कैप्टन रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को डेडिकेट करना चाहता हूं। बीते एक साल में ये हमारा तीसरा फाइनल था।

जून 2023 में हम WTC फाइनल में हारे, नवंबर 2023 में 10 जीत के बाद हमने दिल जीते, मगर हम कप नहीं जीत पाए। मैंने राजकोट में बोला था कि जून 2024 में हम दिल भी जीतेंगे, कप भी जीतेंगे और भारत का झंडा गाड़ेंगे और हमारे कप्तान ने झंडा गाड़ दिया है।”

इसके साथ ही जय शाह ने आखिरी 5 ओवर में मैच बदलने के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के साथ सूर्यकुमार यादव को धन्यवाद कहा। जय शाह ने कहा कि, “इस जीत में आखिरी 5 ओवर का बहुत बड़ा योगदान था। उस ओवर में योगदान के लिए मैं सूर्यकुमार यादव, (जसप्रीत) बुमराह, अर्शदीप और हार्दिक का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...