Skip to main content

ताजा खबर

रोहित के नेतृत्व में कैसा रहा भारत का वनडे प्रदर्शन? डालिए एक नजर

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter/X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter/X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध होने वाले 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और 5 मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय दल की घोषणा की। इस टीम की घोषणा के बाद 38 वर्षीय रोहित शर्मा अब नहीं रहे एकदिवसीय टीम के कप्तान। बोर्ड ने शुभमन गिल को रोहित का उत्तराधिकारी बनाने का निर्णय लिया।

38 वर्षीय रोहित शर्मा 2024 का टी20 विश्व कप जीतने के बाद, टी20आई से और इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में 50 ओवर का फॉर्मेट ही रोहित के लिए एकमात्र सक्रिय फॉर्मेट बचा है।

वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल को हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी का ज़िम्मा सौंपा गया है। उनके शानदार प्रदर्शन और किसी भी परिस्थिति में टीम के हित में सोचने की क्षमता उन्हें बेहद खास बनाती है।

गिल का कप्तानी में शुरुआती दौर सफल रहा है और उनमें एक अच्छे कप्तान होने के सभी लक्षण दिखाई देते हैं। रोहित और विराट की उपस्थिति में गिल को दल का नेतृत्व करने में आसानी होगी और उन्हें दोनों ही खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा।

आइए देखते हैं रोहित का वनडे में बतौर कप्तान प्रदर्शन

रोहित शर्मा 2021 से भारतीय वनडे टीम के कप्तान रहे हैं। उन्होंने इस अंतराल में 56 एकदिवसीय मैचों में कप्तानी करते हुए 42 मैच जीते हैं और मात्र 12 मैचों में हार का सामना किया है। उन्होंने बतौर कप्तान अपना कार्यकाल 75% जीत के साथ समाप्त किया, जो कि एक प्रशंसनीय आंकड़ा है।

रोहित की अगुवाई में भारतीय टीम ने 2018 का एशिया कप, 2023 एशिया कप, 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती और 2023 में विश्व कप का फाइनल भी खेला। सभी खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा की कप्तानी में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय क्रिकेट के स्तर को भी बढ़ाया। देखने लायक बात होगी कि गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

14 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: ओमान की टूर्नामेंट में हार की हैट्रिक, आयरलैंड ने 96 रनों से दी करारी शिकस्त आयरलैंड और ओमान...

T20 World Cup 2026: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकाॅर्ड? यहां जाने

R.Premadasa Stadium (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबले हमेशा से रोमांचक रहे हैं, लेकिन इस बार मुकाबला खास है क्योंकि यह मैच कोलंबो के...

SM Trends: 14 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल की एक वीडियो को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपने आधिकारि एक्स अकाउंट पर शेयर किया...

T20 World Cup 2026: ओमान की टूर्नामेंट में हार की हैट्रिक, आयरलैंड ने 96 रनों से दी करारी शिकस्त 

Ireland vs Oman (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड और ओमान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता...