Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित का MI के साथ रिश्ता खत्म होने वाला है”- आकाश चोपड़ा की इस भविष्यवाणी से फैंस हुए हैरान

“रोहित का MI के साथ रिश्ता खत्म होने वाला है”- आकाश चोपड़ा की इस भविष्यवाणी से फैंस हुए हैरान

Aakash Chopra Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि,  मुंबई इंडियंस (MI) IPL 2025 की ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी। उन्हें लगता है कि पूर्व MI कप्तान शायद खुद को रिटेन नहीं करना चाहेंगे या फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है।  रोहित को पिछले सीजन मुंबई ने कप्तानी के पद से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था लेकिन फ्रेंचाइजी का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ।

पिछले सीजन पॉइंट्स टेबल में मुंबई की टीम अंतिम स्थान पर रही थी। वहीं दूसरी तरह रोहित की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है, ऐसे में रोहित अगर नीलामी में आते हैं, तो उन पर कई फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती हैं। ऐसे में आकाश चोपड़ा का मानना है कि रोहित आगामी सीजन से पहले मुंबई से बाहर हो सकते हैं।

MI के साथ रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा, “क्या वह रहेंगे या जाएंगे? यह एक बड़ा सवाल है। पर्सनली मुझे लगता है कि वह नहीं रहेंगे। जिसे भी रिटेन किया जाएगा, वह इस सोच के साथ रहेगा कि वह तीन साल तक आपके साथ रहेगा, जब तक कि आपका नाम एमएस धोनी न हो। एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की कहानी बहुत अलग है, लेकिन एमआई में रोहित शर्मा, मुझे लगता है कि वह खुद ही चले जाएंगे या एमआई उन्हें छोड़ सकता है।”

उन्होंने कहा, ”कुछ भी हो सकता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि रोहित को रिटेन किया जाएगा। मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। लेकिन मुझे लग रहा है कि उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा। वह ट्रेड विंडो में किसी और के पास जा सकता है, यह संभावना है कि वह नीलामी में न जाए, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह नीलामी में दिखाई दे सकता है। मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस के साथ उसका सफर खत्म हो गया है।”

अब मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा को रिटेन करती है या नहीं इसका फैसला रिटेंशन के नियमों की घोषणा के बाद ही हो पाएगा। माना जा रहा है कि बीसीसीआई जल्द ही अपने रिटेंशन पॉलिसी से जुड़ी सभी नियम फ्रेंचाइजी को बताएगी।

আরো ताजा खबर

‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आक्रामक क्रिकेट’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘मस्ट-विन’ मैच से पहले स्मृति मंधाना ने किए अपने इरादे साफ

India vice-captain Smriti Mandhana has promised an aggressive approach against Australia (image via getty) स्मृति मंधाना ने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले महिला टी20...

Women’s T20 WC 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 World Cup 2026, IND W vs AUS W: match preview (image via getty) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद अहम मुकाबले में, भारतीय महिला टीम...

28 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 World Cup 2026: आज (28 जून) भारत का मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से...

भारत के खिलाफ T20 WC मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भरी हुंकार, कहा ‘वे दबाव में है और हम उनकी मुश्किलें बढ़ाने को तैयार’

Sophie Molineux (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। ग्रुप बी से इंग्लैंड 8...