Skip to main content

ताजा खबर

रॉबिन उथप्पा ने रजत पाटीदार को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान, RCB में इस महत्वपूर्ण भूमिका में युवा बल्लेबाज को देखना चाहते हैं पूर्व खिलाड़ी

Rajat Patidar (PIC SOURCE-X)

पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा का मानना है कि रजत पाटीदार को आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए। बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आगामी सीजन के लिए फाफ डु प्लेस को रिटेन नहीं किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को Jeddah में आयोजित किया जाएगा।

रजत पाटीदार की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रॉबिन उथप्पा ने जिओसिनेमा पर कहा कि, ‘मुझे लगता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रजत पाटीदार को कप्तान की भूमिका दे सकते हैं क्योंकि उन्हें अगले दो सालों के लिए एक नए लीडर की बेहद जरूरत है। यही नहीं आने वाले तीन से पांच सालों के लिए उन्हें अपने कप्तान को काफी कुछ सिखाना पड़ेगा। रजत पाटीदार उन कुछ खिलाड़ियों में से एक है जो यह भूमिका काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं।’

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मोहम्मद सिराज के पास वापस आ सकते हैं: सबा करीम

पूर्व खिलाड़ी सबा करीम का मानना है कि आरसीबी मोहम्मद सिराज और इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स को फिर से अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। मोहम्मद सिराज की बात की जाए तो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। विल जैक्स की बात की जाए तो आईपीएल 2024 में उन्होंने भी सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सबा करीम ने कहा कि, ‘आरसीबी सिराज के पास वापस आ सकते हैं क्योंकि उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन किया है। बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके पास यश दयाल है लेकिन उन्हें भी एक अच्छी कंपनी की जरूरत है। अगर आरसीबी सिराज को अपनी टीम में वापस लेते हैं तो उनका तेज गेंदबाजी अटैक पूरा हो जाएगा।

सिराज के अलावा विल जैक्स पर भी मेरी निगाहें हैं। उनका भी पिछला सीजन काफी अच्छा रहा था। वो टॉप ऑर्डर में आकर धमाकेदार बल्लेबाजी कर सकते हैं और स्पिनर के रूप में भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं।’

আরো ताजा खबर

IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026, PBKS vs RCB: Venkatesh Iyer (image via X) रविवार (17 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में क्रिकेट और पॉप कल्चर का शानदार मेल देखने...

IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील

‘Chit Celebration’ to be Banned in IPL! Former Indian Batsman Makes Major Appeal to BCCI (image via X) आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन लगातार चर्चा में बने हुए...

IPL 2026 टिकट घोटाला: विराट कोहली के मैचों के लिए ब्लैक में बिके ₹80,000 के टिकट, DDCA अधिकारी के शामिल होने का शक

IPL Black Tickets (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के दौरान टिकटों की कालाबाजारी को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के...

17 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: वेंकटेश अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जिसके दम पर RCB ने पंजाब किंग्स को 223 रनों का लक्ष्य दिया रविवार (17...