
(Photo Source: Instagram)
IPL में स्टार खिलाड़ियों से लबरेज RCB कैसा भी प्रदर्शन करे, फैन्स इस टीम को हर बार सपोर्ट करते हुए नजर आ जाते हैं। साथ ही ये फैन्स अपनी टीम को हर जगह टॉप पर दिखाने की कोशिश करते हैं, अब ऐसा ही कुछ फिर से देखने को मिला है और इस बार एक खास शख्स टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आया है।
टीम के कप्तान को लेकर तस्वीर नहीं है साफ
RCB टीम ने अपने पुराने कप्तान Faf du plessis को रिटेन नहीं किया था, साथ ही मेगा ऑक्शन में भी नहीं खरीदा। ऐसे में टीम की कप्तानी अगले सीजन से कौन करेगा इस लेकर तस्वीर साफ नहीं है, वहीं कुछ पूर्व खिलाड़ियों का कहना है कि विराट कोहली को फिर से इस टीम की कप्तानी करनी चाहिए। वैसे कोहली ने कई साल इस टीम की कप्तानी की थी, लेकिन उसके बाद भी टीम अपना डेब्यू खिताब नहीं जीत पाई। RCB के अलावा पंजाब और दिल्ली टीम भी सालों से ये लीग खेल रही है, लेकिन ये दोनों टीमें भी आज तक ट्रॉफी नहीं उठा पाई हैं।
रैपर बादशाह ने जब खुद मचाया RCB टीम का शोर…
*रैपर बादशाह अपने Concert में RCB टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आए।
*इस दौरान उन्हें एक फैन ने दी RCB की जैकेट भी, जो बादशाह ने पहनी थी।
*साथ ही उन्होंने Ee Sala Cup Namde वाला डायलॉग भी बोला स्टेज पर।
*बादशाह ने टीम के लिए शोर भी मचाया और बोले की ये जैकेट पहनकर खुश हूं।
RCB से जुड़ा रैपर बादशाह का ये वीडियो हो रहा है वायरल
View this post on Instagram
A post shared by Sujeeth Gowdru (@sujeeth_gowdru)
एर नजर डालते हैं टीम के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर भी
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
IPL मेगा ऑक्शन के साथ कुछ ऐसी नजर आ रही है ये टीम
विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

