Skip to main content

ताजा खबर

रिपोर्ट्स: PCB से मेजबानी छिनेगी ICC, Champions Trophy 2025 के मैच इन 2 जगहों पर खेले जा सकते हैं।

PCB (Image Credit- Twitter)

Champions Trophy 2025: आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान में की जाएगी। यह प्रतियोगिता फरवरी माह में शुरू होगी। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस बीच भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं? ये अभी भी स्पष्ट नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव दिया है और इसपर पाकिस्तान ने उन्हें जवाब दिया है कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही किया जाएगा और इसके साथ ही इस हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर दिया है।

एशिया कप में भी कुछ ऐसा ही हुआ था 

यह पहली बार नहीं है कि बीसीसीआई भारतीय टीम को पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं भेज रही है। इससे पहले पाकिस्तान ने एशिया कप 2023 की भी मेजबानी की थी। पाकिस्तान ने इस बात पर काफी जोर दिया था कि भारतीय टीम को पाकिस्तान में खेलने आना ही होगा। अंततः टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में खेलना पड़ा। भारतीय टीम के मैच और टूर्नामेंट का फाइनल श्रीलंका में आयोजित किया गया था।

आईसीसी अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान को देने वाला है बड़ा झटका?

अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट (Champions Trophy 2025) की पृष्ठभूमि में आईसीसी की अहम बैठक श्रीलंका में होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में पीसीबी चेयरमैन मोहसिन खान भी शामिल होंगे। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है जो शायद पाकिस्तान के लिए बुरी खबर है।

दरअसल,आईसीसी ने वैकल्पिक स्थानों की तलाश शुरू कर दी है, जिसमें दुबई लिस्ट में टॉप पर है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा लाता है और अगर भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाता है तो आईसीसी को भारी नुकसान हो सकता है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच कराची और दुबई में खेले जा सकते हैं। शायद रावलपिंडी और लाहौर को वेन्यू की लिस्ट से हटाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आईसीसी ने टीमों के लिए चार्टर्ड प्लेन से वेन्यू पहुंचने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की है। इसके साथ हो रिपोर्ट्स यह भी है कि अगर भारत सेमीफाइनल और फाइनल में जाएगा तो उनके मैच पाकिस्तान से बाहर ही खेले जाएंगे, यानी पाकिस्तानी टीम को भी बाहर जाकर मैच खेलना होगा।

আরো ताजा खबर

7 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक भारत और वेस्टइंडीज के...

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित; स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान

IND vs ZIM: Smriti Mandhana to Lead India Women in T20I and ODI Series Against Zimbabwe (image via getty) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने जिम्बाब्वे...

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...