
Rinku Singh. (Image Source: BCCI)
भारतीय टीम के इस समय के बल्लेबाजी कोच विक्रम ठाकुर का मानना है कि रिंकू सिंह टेस्ट क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है अगर उन्हें मौका दिया जाए तो। बता दें, लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में रिंकू सिंह का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम की ओर से 20 टी20 मैच और दो वनडे मुकाबले खेले हैं।
रिंकू सिंह का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय टी20 फॉर्मेट में जबरदस्त रहा है और उन्होंने 83.20 के औसत और 176.27 के स्ट्राइक रेट से 416 रन बनाए हैं। यही नहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता भारतीय टीम के रिजर्व में भी रिंकू सिंह को शामिल किया गया था।
PTI से बात करते हुए विक्रम राठौर ने कहा कि, ‘जब भी मैं रिंकू सिंह को नेट में बल्लेबाजी करते हुए देखता हूं तब मुझे उनके खेलने के तरीके में कोई भी टेक्निकल परेशानी नहीं दिखती है कि वो आखिर क्यों एक सफल टेस्ट बल्लेबाज नहीं बन सकते हैं। मैं यह बात जानता हूं कि टी20 क्रिकेट में उन्होंने फिनिशर की भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है लेकिन फर्स्ट क्लास में भी उनका औसत 50 से ज्यादा है। वो काफी शांत स्वभाव के हैं और यह सभी चीज़ें एक अच्छे टेस्ट क्रिकेटर में होती है। बस उन्हें मौका मिलना चाहिए।’
अभी तक जिन भी कोच के साथ मैंने काम किया है राहुल उनमें से सर्वश्रेष्ठ है: विक्रम राठौर
विक्रम राठौर ने राहुल द्रविड़ को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मुख्य कोच का दर्जा दिया है। बता दें, इन दोनों ने साथ मिलकर भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
विक्रम राठौर ने आगे कहा कि, ‘राहुल द्रविड़ सर्वश्रेष्ठ कोच है जिनके साथ मैंने अभी तक काम किया है। उनका दिमाग काफी तेजी से चलता है और वो सबको खुली छूट देते हैं उनका काम करने के लिए। वो सच में कमाल के कोच है।’
भारतीय टीम ने हाल ही में जिंबाब्वे को उन्हीं के घर में पांच मैच की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया। इस दौरे में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

