Skip to main content

ताजा खबर

राहुल द्रविड़ के लिए इस पूर्व खिलाड़ी ने की भारत रत्न की मांग की, सरकार से की खास अपील

राहुल द्रविड़ के लिए इस पूर्व खिलाड़ी ने की भारत रत्न की मांग की सरकार से की खास अपील

Rahul Dravid & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने पूर्व खिलाड़ी और भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है। द्रविड़ का कोच के रूप में कार्यकाल टी20 विश्व कप फाइनल के बाद समाप्त हो गया था। द्रविड़ ने कार्यकाल टीम को टी20 विश्व कप का चैंपियन बनाने के साथ खत्म किया।

द्रविड़ के कोच रहते भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की जिसमे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) और वनडे विश्व कप 2023 का उपविजेता बनना शामिल है। इसके अलावा द्रविड़ के नेतृत्व में टीम ने एशिया कप का खिताब भी जीता था। कोच के अलावा भी द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट के लिए कई और योगदान दिए हैं, जिसके बारे में लोग उतना बात नहीं करते हैं।

सुनील गावस्कर ने की राहुल द्रविड़ के लिए भारत रत्न की मांग

गावस्कर ने एक लेख में लिखा, यह उचित होगा यदि भारत सरकार द्रविड़ को भारत रत्न से सम्मानित करे, क्योंकि वे वास्तव में यही हैं। एक महान खिलाड़ी और कप्तान जिसने वेस्टइंडीज में सीरीज जीती और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने थे। एनसीए के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने युवा प्रतिभाओं को तराशा और फिर सीनियर भारतीय टीम के कोच बने।

साल की शुरुआत में कुछ लोगों को भारत रत्न मिला था जिन्होंने समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। यहां तक कि उनके सबसे प्रबल समर्थक भी इस बात से सहमत होंगे कि उनका प्रभाव ज्यादातर उनकी पार्टी और देश के उस हिस्से तक ही सीमित था, जहां से वे आए थे।

उन्होंने कहा, द्रविड़ की उपलब्धि ऐसी है जिसने पूरे देश को खुशी दी है। निश्चित रूप से द्रविड़ देश के सर्वोच्च सम्मान के पात्र है। आइए, कृपया मेरे साथ मिलकर सरकार से देश के महान सपूत को सम्मानित करने की मांग करें। भारत रत्न राहुल शरद द्रविड़, यह सुनने में अच्छा लगेगा ना?

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...