Skip to main content

ताजा खबर

राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ी और लीडर के रूप में रोहित शर्मा की तारीफ की, पढ़ें बड़ी खबर 

राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ी और लीडर के रूप में रोहित शर्मा की तारीफ की पढ़ें बड़ी खबर

Rahul Dravid and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने साल 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। तो वहीं रोहित के खेल को देखते हुए उन्हें उस साल हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका मिला।

हालांकि, प्रदर्शन में निरंतरता की कमी की वजह से वह भारतीय टीम से अंदर-बाहर होते रहे। लेकिन जब उन्हें साल 2013 में धोनी ने ओपनिंग में भेजना शुरू किया, तो उसके बाद उनके खेल में शानदार बदलाव देखने को मिला। इस बदलाव के बाद वह व्हाइट बाॅल क्रिकेट के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे।

तो वहीं रोहित के एक खिलाड़ी और लीडर के रूप में विकास को द्रविड़ ने करीब से देखा है। दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 और जून 2024 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम में एक साथ काम किया। द्रविड़ टीम इंडिया में हेड कोच के पद पर थे, तो रोहित कप्तानी की भूमिका निभा रहे थे।

साथ ही पिछले 13 महीनों में टीम इंडिया ने दोनों की लीडरशिप में 3 आईसीसी फाइनल खेले हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद द्रविड़ का कार्यकाल टीम इंडिया के साथ खत्म हो गया। दूसरी ओर, अब राहुल द्रविड़ ने रोहित के एक खिलाड़ी और लीडर के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रोहित शर्मा को लेकर राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि 51 वर्षीय द्रविड़ ने बीसीसीआई के हवाले से रोहित को लेकर कहा- मुझे रोहित के साथ काम करने में बहुत मजा आया। वह वो व्यक्ति है जिसे मैं एक युवा लड़के के रूप में जानता था। मैंने उन्हें एक व्यक्ति और एक लीडर के रूप में विकसित होते हुए देखा है।

द्रविड़ ने आगे कहा- वह पिछले 10 या 12 वर्षों में एक खिलाड़ी और लीडर के रूप में टीम में योगदान देने में सक्षम रहे हैं। यह उनकी खेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, क्योंकि उन्होंने जो प्रयास और समय भारतीय क्रिकेट को दिया है, जो अतुलनीय है। एक व्यक्ति के रूप में मुझे उन्हें जानने में मजा आता है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, महज तीन ओवर में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tilak Varma with Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने एक बड़ी...

NZ vs IND: भारत ने 4 विकेट से जीता दूसरा टी20आई, तिलक वर्मा ने खेली मैच-जिताऊ 51* रन की पारी

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: India defeated New Zealand by 4 wickets (image via getty) 24 अक्टूबर, शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज...

24 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: भारत ने 4 विकेट से जीता दूसरा टी20आई, तिलक वर्मा ने खेली मैच-जिताऊ 51* रन की पारी 24 अक्टूबर,...

SA vs AUS 2026: साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, चोट के चलते एनरिक नॉर्खिया बाहर

South Africa (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया...