Skip to main content

ताजा खबर

राशिद खान ने रचा इतिहास, बने टी20 क्रिकेट के नंबर-1 गेंदबाज

Rashid Khan (Photo Source: X)

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने वेस्टइंडीज के दिग्गज ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया। राशिद ने SA20 लीग में पार्ल रॉयल्स के खिलाफ एमआई केपटाउन के क्वालीफायर वन मैच के दौरान यह शानदार उपलब्धि हासिल की।

राशिद अब 461 टी20 मैचों में 18.07 की शानदार गेंदबाजी औसत से 633 विकेट ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/17 है और उन्होंने अपने करियर में चार बार पांच विकेट हॉललेने का कारनामा किया है। इसकी तुलना में, ब्रावो, जिन्होंने 18 साल के शानदार टी20 करियर का आनंद लिया, उन्होंने 582 मैचों में 24.40 की औसत से 631 विकेट हासिल किए, जिसमें 5/23 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े उनके नाम है।

नंबर एक टी-20 बॉलर बनने के बाद Rashid Khan ने दिया बड़ा बयान

टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के बाद राशिद खान ने ब्रॉडकास्टर से बातचीत के दौरान कहा कि, “यह एक बड़ी उपलब्धि है। मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा था, अगर आपने 10 साल पहले पूछा था कि क्या मैं वहां पहुंचूंगा। अफगानिस्तान से होना और उस स्तर पर होना जहां आप टेबल में टॉप पर हैं, यह गर्व की बात है। डीजे (ब्रावो) सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाजों में से एक है। यह एक बड़ा सम्मान है।”

सर्वकालिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में इन दो टी-20 दिग्गजों के बाद वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी सुनील नरेन, दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं।

सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज:

राशिद खान: 633

ड्वेन ब्रावो: 631

सुनील नरेन: 574

इमरान ताहिर: 531

शाकिब अल हसन: 492

राशिद खान के नेतृत्व में एमआई केपटाउन ने जारी सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। उनकी टीम ने एमआई केप टाउन ने पहले क्वालीफायर में पार्ल्स रॉयल्स को 39 रनों से हराया। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने इस मैच में 33 रन देकर दो विकेट लिए। राशिद खान के नाम 161 टी20 इंटरनेशनल विकेट हैं, जबकि घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उन्होंने 472 विकेट लिए हैं। वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स, एडिलेड स्ट्राइकर्स, ससेक्स शार्क्स और ट्रेंट रॉकेट्स के साथ खेल चुके हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...

“वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका

R Ashwin Predicts India’s XI for Galle Test, Includes Maiden Call-Up Pick (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, पूर्व...

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...