Skip to main content

ताजा खबर

रावलपिंडी में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पहली बार टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की

रावलपिंडी में बांग्लादेश ने रचा इतिहास पहली बार टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की

Bangladesh Cricket Team (Pic Source-X)

रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया। इस मैच में बांग्लादेश की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं यह बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट जीत है।

मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी को 6 विकेट पर 448 रन पर घोषित कर दिया था। टीम की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने 16 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए थे। हालांकि इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 239 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 171* रनों की बहुमूल्य पारी खेली। मोहम्मद रिजवान के अलावा सऊद शकील ने 261 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 141 रन बनाए।

इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया। पहली पारी में मेजबान की ओर से सैम अयूब ने 56 रनों की पारी खेली जबकि शहीन अफ़रीदी ने 29* रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद और शोरिफुल इस्लाम ने 2-2 विकेट झटके।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत दर्ज की

इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 565 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने 191 रनों की शानदार पारी खेली। मुशफिकुर रहीम ने बेहतरीन शॉट्स खेल पाकिस्तान के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला। रहीम के अलावा शदनम इस्लाम ने 93 रनों की पारी खेली जबकि मेहदी हसन मीराज ने 77 रन बनाए। लिटन दास ने 56 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में नसीम शाह ने तीन विकेट झटके जबकि शहीन अफ़रीदी, मोहम्मद अली और खुर्रम शहजाद ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

इसके बाद पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से रिजवान ने 51 रन बनाए जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 37 रनों की पारी खेली। बाबर आजम ने 22 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने चार विकेट झटके जबकि शाकिब अल हसन ने 3 विकेट अपने नाम किए।

बांग्लादेश को यह मैच जीतने के लिए 30 रनों की जरूरत थी और उन्होंने बिना विकेट खोए इसे अपने नाम किया। दूसरी पारी में बांग्लादेश की ओर से जाकिर हसन ने 15* रन बनाए। दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है। पहले टेस्ट में मुशफिकुर रहीम को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...