Skip to main content

ताजा खबर

रात-रातभर पार्टी करने वाले Prithvi Shaw कर रहे हैं खुद में सुधार, लाइफस्टाइल में किए बदलाव

रात-रातभर पार्टी करने वाले Prithvi Shaw कर रहे हैं खुद में सुधार लाइफस्टाइल में किए बदलाव

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

क्रिकेट करियर के लिहाज से Prithvi Shaw इन दिनों काफी मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं, टीम इंडिया तो दूर की बात है अब तो वो घरेलू टीम यानी की मुंबई का भी हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में ये खिलाड़ी खुद में सुधार लाने का प्रयास कर रहा है, जिसके लिए शॉ ने बड़े कदम उठाए हैं और उसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है।

कब खेला था Prithvi Shaw ने आखिरी इंटरनेशनल मैच?

Prithvi Shaw का टीम इंडिया के साथ में सफर काफी छोटा रहा है, जहां इस खिलाड़ी को भारतीय टीम से क्रिकेट खेले काफी साल हो गए है। शॉ ने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था, लेकिन फिर वो एक लंबे ब्रेक के बाद भारतीय टीम में चुने गए थे पर उनको अंतिम 11 में खेलने का मौका नहीं मिला था। शॉ ने टीम इंडिया से अभी तक 5 टेस्ट मैच के अलावा 6 वनडे मैच और एक टी20 मैच खेला है।

Prithvi Shaw का पहला फोकस पतला होने पर है

*इन दिनों खुद से जुड़ी अपडेट Prithvi Shaw लगातार इंस्टा स्टोरी के जरिए दे रहे हैं।
*इसी कड़ी में शॉ ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो फिटनेस पर काम करते दिखे।
*इसके अलावा उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें नजर आ रहा था हेल्दी खाना।
*ऐसे में साफ हो गया है कि शॉ अब वजन कम कर के खुद को फिट करने में लगे हैं।

ये तस्वीरें Prithvi Shaw की इंस्टा स्टोरी से ली गई है 

रात-रातभर पार्टी करने वाले Prithvi Shaw कर रहे हैं खुद में सुधार, लाइफस्टाइल में किए बदलाव

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

हाल ही में दिग्गज खिलाड़ी से मिला था ये बल्लेबाज

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

बड़े-बड़े नामों से तुलना हुई थी शॉ की

जी हां, शॉ ने जब टीम इंडिया से अपना डेब्यू किया था, तब उनकी बड़े-बड़े क्रिकेट दिग्गजों से तुलना हुई थी। कोई उन्हें अगला सचिन बोल रहा था, तो कोई उनको लारा बता रहा था। दूसरी शॉ ने स्कूल क्रिकेट में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे, तो उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया था। दूसरी ओर इस बार जो IPL का मेगा ऑक्शन हुआ था, उसमें भी शॉ को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था और वो Unsold रहे थे।

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...