Skip to main content

ताजा खबर

रवींद्र जडेजा क्यों हुए वनडे टीम से बाहर? सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया कारण

Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter/X)
Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter/X)

भारत की ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20आई टीम का चयन किया गया। भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली बार फिर भारतीय टीम का हिस्सा बनते हुए नजर आएं हैं। परंतु भारतीय टीम यह वनडे सीरीज अपने पुराने कप्तान रोहित की बजाय शुभमन गिल के नेतृत्व में खेलेगी।

गौर फरमाने की बात यह है कि भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को इस टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। जडेजा ने भारतीय टीम के लिए फरवरी में हुई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था, और देश को एक और आईसीसी खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

36 वर्षीय रवींद्र जडेजा ने अब तक एकदिवसीय क्रिकेट में 231 विकेट लिए हैं। गेंदबाजी में उनका औसत 35.41 और स्ट्राइक रेट 43.79 का है। बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने वनडे मैचों में कुल 2806 रन 32.63 की औसत और 85.44 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। यह आँकड़े उनके खेल के दोनों विभागों में कौशल को दर्शाते हैं।

अजीत अगरकर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कारण

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मानना है कि इस श्रृंखला में कुलदीप यादव और वाॅशिंगटन सुंदर के दल का हिस्सा होने से तथा ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों का आकलन करते हुए यह फैसला लिया गया कि जडेजा को इस दौरे में शामिल नहीं किया जाएगा। परंतु वे अभी भी भारत के फ्यूचर प्लान्स का हिस्सा रहेंगे।

भारतीय मुख्य चयनकर्ता ने मीडिया से कहा, “देखिए, इस समय ऑस्ट्रेलिया में दो लेफ्ट-आर्म स्पिनर ले जाना संभव नहीं है। जडेजा निश्चित रूप से हमारी स्कीम में हैं, लेकिन उनकी जगह के लिए कंपटीशन है। इसका मतलब यह नहीं कि वह (जडेजा) टीम से बाहर हो गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें टीम में इसलिए लिया गया था, क्योंकि वहां की कंडीशंस के कारण हमने अतिरिक्त स्पिनर्स को टीम में रखा था।”

अगरकर ने आगे कहा, “हम इस समय बैलेंस बनाए रखने के लिए वाशिंगटन और कुलदीप के साथ केवल एक स्पिनर ले जा सकते हैं, और ऑस्ट्रेलिया में हमें इससे अधिक की आवश्यकता नहीं होगी। वह हमारी स्कीम में हैं क्योंकि वह बैटिंग, बॉलिंग और विशेष रूप से फील्डिंग में बहुत अच्छे हैं। यह सिर्फ एक छोटी सीरीज है, आप सभी को टीम में नहीं रख सकते, और इसी वजह से वह बाहर हैं।”

আরো ताजा खबर

SM Trends: 14 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल की एक वीडियो को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपने आधिकारि एक्स अकाउंट पर शेयर किया...

T20 World Cup 2026: ओमान की टूर्नामेंट में हार की हैट्रिक, आयरलैंड ने 96 रनों से दी करारी शिकस्त 

Ireland vs Oman (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड और ओमान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता...

T20 World Cup 2026: Lorcan Tucker के POTM प्रदर्शन के चलते आयरलैंड ने 96 रनों से जीता मैच 

Ireland vs Oman (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को आयरलैंड और ओमान के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स...

T20 WC 2026, IND vs PAK: बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें नजर

T20 WC 2026, IND vs PAK: weather and pitch report (image via X) एक रोमांचक मुकाबले में, भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आईसीसी इवेंट में आमने-सामने होंगे, जब रविवार,...