Skip to main content

ताजा खबर

रवींद्र जडेजा के आंकड़े टी20 क्रिकेट में उतने अच्छे नहीं रहे हैं: आकाश चोपड़ा

रवींद्र जडेजा के आंकड़े टी20 क्रिकेट में उतने अच्छे नहीं रहे हैं: आकाश चोपड़ा

Ravindra Jadeja Image Credit- Twitter X)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा थे प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में इतना अच्छा नहीं रहा था। उनके मुताबिक रवींद्र जडेजा टी20 क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया। यह शानदार वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित रवींद्र जडेजा ने भी टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रवींद्र जडेजा इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘रवींद्र जडेजा की बात की जाए तो जिस तरीके के वो खिलाड़ी है उनका प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा होना चाहिए। हालांकि इस फॉर्मेट में उनके आंकड़े इतने अच्छे नहीं रहे हैं खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में। यही नहीं अनुभवी ऑलराउंडर इस वर्ल्ड कप में भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।

हालांकि आप ऐसी टीम के भाग रहे हैं जिनको यह भरोसा रहता है कि जडेजा अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यही वजह है कि रवींद्र जडेजा को सभी मुकाबलों की प्लेइंग XI में शामिल किया गया। सबसे खास बात यह रही कि इस टीम ने सिर्फ 12 खिलाड़ियों को ही पूरे टूर्नामेंट में खिलाया। उन्होंने अपनी प्लेइंग XI में बिल्कुल भी बदलाव नहीं किए। हां बेहतरीन ऑलराउंडर ने सेमीफाइनल में बहुत ही छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली मगर गेंदबाजी से वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।’

अगर आप जडेजा को उनके हिसाब की पिच पर गेंदबाजी करने को देंगे तो वो बहुत अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएंगे: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘अगर इस वर्ल्ड कप को ना देखा जाए तो उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रवींद्र जडेजा काफी अच्छे फील्डर रहे हैं। इस समय क्रिकेट में उनसे अच्छा फील्डर शायद ही कोई और है। अगर आप उन्हें उनके हिसाब की पिच पर गेंदबाजी देंगे तो शानदार खिलाड़ी काफी अच्छी गेंदबाजी करेंगे और बल्लेबाजी भी।’

रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 41 टी20 पारी में 21.46 के औसत और 127.16 के स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए हैं। यही नहीं बेहतरीन खिलाड़ी के नाम 54 विकेट भी है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...